झारखंड के कांग्रेस नेताओं की होगी आज दिल्ली में अहम बैठक

झारखंड कांग्रेस के नेताओं की बैठक मंगलवार को नई दिल्ली में होगी। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय करेंगे।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

पाचों राज्यों में चुनाव के बाद कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी राजनीतिक रणनीतियों पर जोरों-शोरों से काम कर रही है।   झारखंड कांग्रेस के नेताओं की बैठक मंगलवार को नई दिल्ली में होगी। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने यह जानकारी दी। साथ ही उन्होने बताया कि बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित पार्टी कोटे के चारों मंत्री और कई विधायक दिल्ली पहुंच चुके हैं।

झारखंड कांग्रेस की इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के चार मंत्री, सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और कांग्रेस की सभी विंग्स के अध्यक्षों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। ये बैठक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर होगी।‌ मगंलवार यानी की आज आयोजित इस बैठक के नेताओं को अहम टास्क देने की योजना बनाई गई है। आपको बता दे कि जिसमें कांग्रेस को धीमी पड़ी चाल को गति दी जा सके।

calender
05 April 2022, 09:50 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो