जीतन राम मांझी ने बेटे संतोष को बताया तेजस्वी यादव से काबिल

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एकबार फिर से महागंठबंधन सरकार को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अपने बेटे संतोष को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से ज्यादा काबिल है। हम संतोष का नाम मुख्यमंत्री के तौर पर प्रेषित करते हैं क्यों संतोष युवा है

calender

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एकबार फिर से महागंठबंधन सरकार को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि हमारा बेटा संतोष बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से ज्यादा काबिल है। हम संतोष का नाम मुख्यमंत्री के तौर पर प्रेषित करते हैं क्योंकि संतोष युवा है, पढ़ा-लिखा है। (मुख्यमंत्री के लिए) बहुत लोगों का नाम सामने आता है जिन्हें वो पढ़ा सकता है। इसलिए वह बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सबसे योग्य दावेदार है। इस दौरान मांझी ने इशारों में लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि आज जो मुख्यमंत्री पद पर दावेदार बने है। हम उनको चुनौती देते है कि हमारा बेटा योग्य और उनसे बेहतर साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि क्या मेंरा बेटा मुख्यमंत्री नहीं बन सकता है क्योंकि वह दलित है। बाकी मेरें बेटे संतोष में कोई अवगुण नहीं है। संतोष युवा है और पढ़ा-लिखा भी है प्रोफेसर है। संतोष राजनीति में जनता की सेवा करने के लिए आया है। मैं इसलिए कहता हूं कि अगर नीतीश कुमार चाहे तो संतोष मुख्यमंत्री पद के लिए उचित उम्मीदवार है। हम उनके साथ है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि  नीतीश कुमार सरकार में विकास तेज है। बिजली, सड़क, अस्पताल सुविधा, स्कूली शिक्षा पिछले वर्षों में बेहतर हुई। नीतीश चाहें तो सीएम पद के लिए संतोष कुमार परफेक्ट कैंडिडेट हैं। हम उनके साथ हैं, और वह जो भी फैसला करेंगे उसका पालन करेंगे। वो लोग भी मुख्यमंत्री के मैदान में हैं जो युवा हैं, पढ़े-लिखे हैं, किसी जाति संबंधित हैं। हम भी तो अपनी जाति और गरीब को एक कर रहे हैं।

मांझी ने आगे कहा कि मै भी बिहार का 9 महीने मुख्यमंत्री रहा। मेरी तारीफ बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हुई है। देश के प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी कहते है कि मांझी से बेहतर मुख्यमंत्री है। उन्होंने आगे कहा कि आज भी बिहार के लोग कहते है माझी जी 6 महीने और मुख्यमंत्री रह जाते है तो पूरा बिहार बदल जाता है। उन्होंने कहा न ही मैने मंत्री बनकर और न ही मुख्यमंत्री बनकर पैसे कमाए है। मै 42 साल से राजनीति में हू आप जांच करा करा सकते है।

First Updated : Sunday, 19 February 2023