Madhya Pradesh: रतलाम में ट्रॉले ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचला, छह की मौत

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक ट्रॉले ने सड़क किनारे बैठे लोगों कुचल दिया। बताया गया कि यह हादसा टायर फटने से हुआ है। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

calender

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा रतलाम जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर सातरूंडा के पास रतलाम इंदौर हाइवे पर हुआ है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, ट्रॉले की रफ्तार बहुत तेज थी और अचानक से उसका टायर फट गया। जिससे ट्राले का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठकर बस का इंतजार कर रहे लोगों पर चढ़ गया।

इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की फुटेज देखकर लग रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के भेज दिया है।

इस घटना के बाद जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी भी मौके पर पहुंचे। बताया गया कि बिलपांक थाना पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से 12 घायलों को रतलाम जिला अस्पताल ले जाया गया। जिनमें से कुछ की हालात गंभीर बताई गई। वहीं हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

First Updated : Sunday, 04 December 2022