आंध्र प्रदेश के चित्तूर में बड़ा सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत 45 लोग घायल

आंध्र प्रदेश के चित्तूर ज़िले के चंद्रगिरि मंडल के बकरापेट में बड़ा सडक हादसा हो गया है। एक निजी टेªवल की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 45 यात्री गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे के आसपास हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आंध्र प्रदेश के चित्तूर ज़िले के चंद्रगिरि मंडल के बकरापेट में बड़ा सडक हादसा हो गया है। एक निजी ट्रेवल  की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 45 यात्री गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे के आसपास हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बाकपेटा में हुआ है। पुलिस के जांच में पता चला कि यह बस शनिवार को अनंतपुर जिले के धर्मावरम से तिरुपति के लिए शनिवार दोपहर बाद साढे तीन बजे रवाना हुई थी। उस दौरान बस में 65 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी यात्री अपने ही परिवार के सगाही समारोह में भाग लेने तिरुपति के लिए निकले थे।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मांस के टुकड़े चारों ओर बिखरे पड़े है। बताया गया है कि बस ड्राइवर ने एक मोड़ को पार करते समय नियंत्रण खो दिया था। जिसके बाद बस खाई में गिर गई। रात में अंधेरा होने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में काफी परेशानी हुई।

जिला प्रशासन ने घायलों को तिरुपति के रुया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है। तिरुपति के एसपी ने बताया है कि यह हादसा ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुआ है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

calender
27 March 2022, 01:14 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो