मथुरा के एक होटल में लगीं भीषण आग, 2 कर्मचारी जिंदा जले

उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहर मथुरा में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि मथुरा में गुरुवार सुबह वृंदावन के गार्डन होटल में अचानक भयंकर आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा। वहीं इस हादसे में 2 कर्मचारियों की झुलसकर मरने की खबर हैं।

Janbhawana Times

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। बताया जा रहा हैं कि आग लगने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक आग होटल की ऊपरी मंजिल पर लगी है, जिसमें 2 कर्मचारी फंस गए थे। होटल में लगी यह आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगते ही होटल में भगदड़ मच गई। इसमें दो कर्मचारी फंस गए और बुरी तरह से झुलसने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है लेकिन प्रशासन इसको लेकर आगे की जांच कर रही है।

calender
03 November 2022, 10:29 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो