Odisha CM: ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे मोहन माझी, दो डिप्टी CM का भी हुआ चयन
Odisha CM: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को चार बार के विधायक मोहन चरण माझी को ओडिशा का नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुना है. इसके अलावा दो डिप्टी सीएम भी होंगे. डिप्टी सीएम के लिए केवी सिंहदेव और पार्वती परिदा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है.

Odisha CM: ओडिशा को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि मोहन चरन माझी राज्य के नए मुख्यमंत्री बनेंगे. भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को चार बार के विधायक मोहन चरण माझी को ओडिशा का नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुना है. इसके अलावा दो डिप्टी सीएम भी होंगे. डिप्टी सीएम के लिए केवी सिंहदेव और पार्वती परिदा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है. मोहन चरन सिंह साल 2019 में हुए ओडिशा विधानसभा चुनाव में क्योंझर सीट से भाजपा के विधायक चुने गए थे.
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल की थी. 147 विधानसभा सीटों में से भाजपा के खाते में 78 सीटें आई थीं.
पार्टी | सीटें | वोटिंग पर्सेंट |
भाजपा | 78 | 40.07% |
बीजेडी | 51 | 40.22% |
कांग्रेस | 14 | 13.26% |
#WATCH | Bhubaneswar | Mohan Charan Majhi to be Chief Minister of Odisha, announces BJP leader Rajnath Singh. pic.twitter.com/5fBKDijVjZ
— ANI (@ANI) June 11, 2024
BJP विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला
मोहन मांझी को सीएम बनाए जाने का फैसला BJP विधायक दल की बैठक में लिया गया. सीएम के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्ष का नियुक्त किया गया था. इस दौरान मोहन मांझी के मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उनके लिए सबसे पहले केवी सिंह ने हाथ उठाकर नाम सुझाया. उन्होंने बताया कि बाकी सभी विधायकों ने भी तालियां बजाकर उन्हें सीएम बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया, इसलिए सर्वसम्मति से मोहन माझी को ओडिशा बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है.
15वें CM चुने गए मोहन माझी
मोहन चरण माझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री चुने गए हैं. वह राज्य में पहली बीजेपी सरकार का नेतृत्व करेंगे. वह 2019 में ओडिशा विधानसभा चुनाव में क्योंधर विधानसभा से विधायक चुने गए थे. उन्होंने साल 2000 से 2009 के दौरान दो बार क्योंझर का प्रतिनिधित्व किया था.