9 से 11 अप्रैल तक हिमाचल दौरे पर, शिमला में करेंगे रैली, जे. पी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा नौ से 11 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह राजधानी शिमला में एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा नौ से 11 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह राजधानी शिमला में एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। जेपी नड्डा अपने प्रवास के दौरान जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। शिमला नगर निगम के मई-जून में होने वाले चुनाव को लेकर भी जे.पी. नड्डा पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से बात करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सोमवार को बताया कि जे.पी. नड्डा नौ अप्रैल को 10 बजे शिमला पहुंच जाएंगे, 10 अप्रैल को वह सड़क मार्ग से बिलासपुर की ओर रवाना होंगे और 11 अप्रैल को वो बिलासपुर से दिल्ली जाएंगे। उन्होंने कहा कि चार राज्यों की भव्य जीत के बाद नड्डा अपने प्रदेश में प्रथम बार आ रहे है, इसको लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है। कश्यप ने कहा की जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। नौ अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का अभिनंदन समारोह पेटरहोफ में होगा।

यह नगर निगम चुनावों और विधान सभा चुनावों का आगाज होगा, इस दिन 15 हज़ार से ज्यादा कार्यकर्ता शिमला में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोआ और मणिपुर में सरकार रिपीट करने के बाद भाजपा में नई ऊर्जा का संचालन हुआ है। कश्यप ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नौ अप्रैल को अन्नाडले उतरेंगे और भाजपा कार्यकर्ता इस दिन विधानसभा से लेकर पेटरहॉफ तक नड्डा के रोड शो में भाग लेंगे। नड्डा का फूल वर्षा से स्वागत किया जाएगा और कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन भी होगा।

जगत प्रकाश नड्डा विधानसभा से पीटरहॉफ ओपन जीप में आएंगे जहां वो एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 10 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे। इसके बाद बिलासपुर जाते हुए नड्डा अर्की में एक बूथ की बैठक में भाग लेंगे यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है, राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल में एक मंडल की बैठक में लेंगे भाग लेंगे। नड्डा का नमहोल, टूटू, दरलाघाट, चामाकड़ी पुल में भी भव्य स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का दौरा भव्य होगा और कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचालन होगा।

calender
04 April 2022, 05:47 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो