UP Board पेपर लीक मामले में दस लोग और गिरफ्तार, पुलिस की दबिश जारी

यूपी बोर्ड के कक्षा 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में एसटीएफ और बलिया पुलिस का पेपर लीक कांड से जुड़े लोगों पर शिंकता कस रही है। शुक्र्रवार को पुलिस ने बलिया जिले के नगरा और सिकन्दरपुर थाना क्षेत्रों से 10 लोगों को गिरफ्तार कर किया।

Janbhawana Times

पुलिस ने इससे पहले जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश मिश्र समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को बलिया समेत 24 जिलों में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का अंग्रेजी पेपर रद्द कर दिया गया था। बलिया जिले के एसपी और डीएम को पेपर लीक होने की सूचना मिली थी। इससे बाद जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश मिश्र और कुछ पत्रकारों समेत 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

सरकार ने पेपर लीक मामले की जांच एसटीएफ को दी हुई है। एसटीएफ बलिया पुलिस के साथ मिलकर लगातर दबिश दे रही है। सरकार ने पेपर लीक से जुड़े मामले में दोषियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं। साथ ही एसटीएफ को मामले की गंभीरता से जांच कर के निर्देश दिए है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 32 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

calender
01 April 2022, 07:55 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो