UP Board: 12th अंग्रेजी का पेपर हुआ लीक, 24 जिलों में रद्द की गई परीक्षा

यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर ली हो गया है। पेपर लीक होने के बाद प्रदेश के 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दिया गया है। आज दोपहर दो बजे अंग्रेजी की परीक्षा होने वाली थी। परीक्षा की अगली तारीख का एलान तक अभी नहीं हुआ है। इसके बारे में बोर्ड जल्दी सूचना जारी कर सकता है।

Janbhawana Times

इसके संबंध में शिक्षा निदेशक एवं सभापति माध्यमिक शिक्षा परिषद के विनय कुमार पाण्डेय ने एक आदेश जारी कर परीक्षा को रद्द करने की जानकारी दी। उन्होंने अपने आदेश में बताया कि 24 जिलों में अंग्रेजी की परीक्षा रद्द की गई है। बाकी के जिलों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।

बोर्ड के जारी निर्देश में पेपर के जनपद बलिया से लीक होने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा जो पेपर लीक हुआ है। उसकी पहचान 316 ईडी और 316 ई आई के सीरीज के रूप में पहचान की गई है। अंगेजी का पेपर लीक होने पर सरकार ने दोषियों के खिलाफ एनससए के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए है। इसके अलावा पेपर लीक की जांच एसटीएफ द्वारा की जाएगी।

इन जिलों में रद्द की गई परीक्षा

बलिया, एटा, बागपत, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, गोंडा, आजमगढ़, आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, शाहजहांपुर, उन्नाव, जालौन, महोबा, अम्बेडकरनगर और गोरखपुर शामिल है।

calender
30 March 2022, 02:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो