UP: Ayodhya में बस पलटने से 3 यात्रियों मौत, 30 घायल

अयोध्या के कैंट कोतवाली थानाक्षेत्र के मुमताज नगर के नजदीक मंगलवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से सिद्धार्थनगर के लिए यात्रियों को ले जा रही बस ओवरटेक करने के चक्कर में पलट गई। इस हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 30 यात्रियों के घायल होने की खबर है।

Janbhawana Times

मंगलवार सुबह मुमताज नगर के पास यात्रियों से भरी बस ड्रावर की लापरवाही के चलते पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 3 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है। घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। इस हादसे में मरने वाले यात्रियों का शव मोर्चरी में रखवाकर मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है। वहीं इस हादसे में मरने वालों के परिजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है।

calender
05 April 2022, 01:17 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो