UP: केंद्रीय राज्यमंत्री के भतीजे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लखनऊ में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के भतीजे नंद किशोर ने बुधवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

calender

लखनऊ में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के भतीजे नंद किशोर ने बुधवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लखनऊ में दुबग्गा के बेगरिया में स्थित रियल एस्टेट कारोबारी और केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के भतीजे 47 वर्षीय नंद किशोर ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का शव उनके कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला। नंद किशोर के बेटे विशाल का कहना है कि उनके पिता कुछ दिनों से काफी परेशान चल रहे थे।

वहीं प्रभारी निरीक्षक सुखवीर सिंह भदौरिया का कहना है कि रियल एस्टेट कारोबारी नंद किशोर बुधवार को अपने कमरे में लेटे हुए थे। मृतक के भाई ने बताया कि नंद किशोर का कमरा अंदर से बंद था और उनके कई बार आवाज देने पर भी नहीं खुल रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद कमरे में पंखे से उनका शव लटकता मिला।

जानकारी के अनुसार, मृतक नंद किशोर ने दो शादी की हुई थी। उनकी पहली पत्नी मुस्लिम समुदाय और दूसरी हिन्दू समुदाय से है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

First Updated : Wednesday, 23 November 2022