eSanjeevaniOPD: अब फ्री में मरीज को डॉक्टर से कहीं से दिखा सकेंगे, ये है ऑनलाइन तरीका

बीमार हो जाने पर पहले लोग अपने आसपास मौजूद सरकारी डिस्पेंसरी में इलाज करवाते हैं। समय नहीं होने की वजह से आप बगैर डॉक्टर के पास गए भी खुद को डॉक्टर को दिखाकर उनसे सलाह ले सकते हैं। इसके लिए दवाइयों की जानकारी और पूरी पर्ची ऑनलाइन डाउनलोड करने की प्रक्रिया है।

calender
सामान्य बुखार या फिर जुखाम होने के बाद लोग आसपास मौजूद सरकारी ओपीडी या क्लीनिक में इलाज करवाते हैं। ओपीडी में भीड़ होने के कारण भी कई बार लोग डॉक्टर के पास नहीं पहुंच पाते हैं। अगर किसी तरह की बड़ी समस्या नहीं हो और छोटी मोटी बीमारी हो तो इसके लिए घर बैठे ऑनलाइन डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। eSanjeevaniOPD की शुरुआत कोविड के समय की गई थी। उस समय लोग डर की वजह से घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। यह एक सरकारी पोर्टल है इसे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय मैनेज करती है। 
 

 eSanjeevaniOPD पर ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

 
1. ईसंजीवनी ओपीडी (eSanjeevaniOPD) पर रजिस्टर करने के लिए https://esanjeevaniopd.in वेबसाइट पर विजिट करें। 
2. होम पेज पर राइट साइड में पेशेंट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
3. अब राज्य के ऊपर क्लिक कर इसे सिलेक्ट करें इसके बाद मोबाइल नंबर डालकर ओके कर दें। 
4. ओटीपी डालने के बाद आप सभी जानकारी जैसे उम्र, लिंग, और किस तरह की समस्या है इसे डालकर टोकन जनरेट करें। 
5. अगर आपके पास पहले से कोई डॉक्टर की पर्ची है तो इसे अपलोड कर सकते हैं। 
 

ऐसे करें पेशंट लॉगइन

 
1. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए टोकन मिलने के बाद eSanjeevaniOPD होम पेज पर क्लिक करें। 
2. अब पेशेंट लॉगइन टैब के ऊपर क्लिक कर दें। 
3. इसके बाद मोबाइल नंबर, पेशेंट आईडी और टोकन नंबर डालकर डॉक्टर से सलाह लेने के लिए अपॉइंटमेंट बुक करें। 
4. इसके बाद कॉल नाउ बटन के ऊपर क्लिक करें। अपॉइंटमेंट बुक होने के बाद 120 सेकेंड के अंदर ही कॉल करने की कोशिश करें।
 

वीडियो कॉल पर जुड़े डॉक्टर से 

 
कॉल नाउ बटन पर क्लिक करने के बाद ऑनलाइन वीडियो कॉल के माध्यम से डॉक्टर को अपनी बीमारी के बारे में बता सकते हैं। इस प्रोसेस को कंप्लीट हो जाने के बाद इलेक्ट्रॉनिक प्रिसक्रिप्शन को डाउनलोड करना ना भूलें। इसे लिंक के माध्यम से या फिर डायरेक्ट eSanjeevaniOPD वेबसाइट पर विजिट कर डाउनलोड करें। प्रिंट निकलवाने के बाद आसपास मौजूद किसी भी मेडिकल स्टोर से इस प्रिसक्रिप्शन को दिखाकर दवाई ले सकते हैं।
 

घर बैठे राज्य के अनुसार चेक करें ओपीडी टाइमिंग 

 
ईसंजीवनी ओपीडी शुरुआत भारत के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए हुई थी। अभी तक कितने लोग इसका लाभ उठा चुके हैं इसके बारे में भी आप रियल टाइम जानकारी ले सकते हैं। वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर क्लिक कर अभी तक कितने लोग डॉक्टर से वीडियो कॉल पर प्रिसक्रिप्शन ले चुके हैं इसे चेक करें। इसके अलावा फिलहाल कितने डॉक्टर कॉल रिसीव करने के लिए तैयार हैं इसे भी चेक करना बहुत आसान है।

 

कैसे चेक करें ओपीडी की टाइमिंग 

 
वेबसाइट पर विजिट करने के बाद अधिकतर लोग टाइमिंग को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। आप अपने राज्यों के अनुसार इसे बेहद आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट पर विजिट कर लेफ्ट साइड में ऊपर की तरफ 3 डॉट पर क्लिक करें। यहां आपको कई कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे। इनमें से टाइमिंग को सिलेक्ट कर लें। अभी आपके सामने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश मौजूद है। इनमें से किसी भी एक के ऊपर क्लिक कर टाइमिंग चेक करें।
 

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ऐप भी है उपलब्ध

 
अगर आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप नहीं है तो इसकी जगह स्मार्टफोन की भी मदद ले सकते हैं। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर और आईओएस यूजर्स के लिए ऐप स्टोर पर फ्री में eSanjeevaniOPD उपलब्ध है। इसे डाउनलोड करने के बाद रजिस्टर कर किसी भी समय डॉक्टर से वीडियो कॉल पर जुड़ सकते हैं। ऐप में Online OPD, रियल टाइम टेलीमेडिसिन, स्टेट सर्विस डॉक्टर, अलावा चैटिंग की भी सुविधा मिल जाती है।
First Updated : Thursday, 16 February 2023