Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Sunday, 24 April 2022
महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था बद से बदतर, आपातकाल जैसे हालातः रावसाहेब
Saturday, 23 April 2022
मुंबई में हनुमान चालीसा को लेकर हंगामा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के निजी आवास के सामने शिवसैनिकों की भारी भीड़
मुंबई में हनुमान चालीसा को लेकर हंगामा, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री के निजी आवास के सामने शिवसैनिकों की भारी भीड़ आज शनिवार को अचानक से मुंबई में एक नया सियासी धमाल मच गया जब यह खबर सामने आई कि अमरावती से विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी नवनीत राना महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के निजी आवास के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले हैं। इसके बाद जैसे ही यह खबर शिवसेना के कार्यकर्ताओं को मिली, वह भारी मात्रा में आवास के सामने खड़े हो गए और कई शिवसैनिक बीजेपी सांसद नवनीत राना और उनके पति रवि राणा के घर के सामने विरोध करने लगे।
Wednesday, 20 April 2022
महाराष्ट्र: मुस्लिम संगठन के सचिव बोले, मस्जिदों को लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की लेनी चाहिए अनुमति
देश में इन दिनों अजान और हनुमान चालिसा का मुद्दा गरमाया हुआ हैं। इसी बीच महाराष्ट्र में जमीयत-उलमा-ए-हिंद इकाई के सचिव गुलज़ार आज़मी ने राज्य की सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति लेने की अपील की हैं।
Saturday, 16 April 2022
महाराष्ट्र में बढ़ा लाउडस्पीकर विवाद, सामना दफ्तर के बाहर मनसे का प्रदर्शन
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के अल्टीमेटम देने के बाद आज मनसे ने शिवसेना के सामना कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया है। इस बीच मनसे के कार्यकर्ताओं ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की मांग की।
Thursday, 07 April 2022
आईएनएस विक्रांत के लिए जमा राशि को लेकर सोमैया और उनके बेटे पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
मुंबई पुलिस ने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए एकत्रित की गई 57 करोड़ रुपये से अधिक की निधि में कथित अनियमितता को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया है।
Thursday, 07 April 2022
मुंबई में कोरोना के नए वेरियंट एक्स ई की आधिकारिक पुष्टि नहींः स्वास्थ्य मंत्री
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि मुंबई में कोरोना का नया वेरिएंट एक्स ई पाया गया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री अजीत पवार भी मौजूद थे।
Wednesday, 06 April 2022
INS Vikrant के लिए जमा धन राजभवन तक नहीं पहुंचाः Sanjay Raut
शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने भाजपा नेता किरीट सोमैया पर आईएनएस विक्रांत के नाम पर चंदे के रूप में वसूले गए 57 करोड़ रुपये राजभवन तक नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया है। संजय राऊत ने कहा कि यह देशद्रोह का मामला है, केंद्र सरकार की जांच एजेंसियां अगर निष्पक्ष और पारदर्शक हैं तो मामले की जांच करनी चाहिए और किरीट सोमैया को दी गई सुरक्षा हटा लेनी चाहिए।