पाकिस्तान में एक कपल ने अपनी शादी में गधागाड़ी पर बैठकर मारी एंट्री, वीडियो देख लोग हो गए हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पाकिस्तानी कपल ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए मारी कमाल की एंट्री। वीडियो देखकर आप भी हो जायेंगे हैरान और हँसते - हँसते हो जायेंगे लोटपोट।

calender

अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए लोग न जाने क्या कुछ नहीं करने लगते हैं। आपने देखा होगा की दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए डांस करते हुए या फिर हवा में उड़ने वाले स्टेज के साथ और न जाने कैसे - कैसे एंट्री मारती है। ऐसा ही दूल्हा भी करता है वह भी अपनी होने वाली दुल्हन के सामने इम्प्रैशन जमाने के लिए डांस करता है। हालांकि यह अब आम बात हो गयी है। आज कल यह सब हर शादियों में द्केहने को मिलता है। लेकिन आज जिस शादी के बारे में हम आपको बताने वाले हैं। उसकी कहानी कुछ अलग ही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया और अब यह खूब वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा यह वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। जहाँ दूल्हा - दुल्हन कुछ अजब - गजब एंट्री मारता है। यह जोड़ा न तो किसी बड़ी सी आलीशान कार से और न ही घोड़ागाड़ी से और न हीसजी हुई किसी बाइक से आता है बल्कि यह आता है एक गधागाड़ी में बैठकर। जिसको देख लोग हैरान हो रहें हैं और अपना सिर पकड़कर बैठ गए है।

दरअसल , हैरतअंगेज एंट्री एंट्री करने वाले इस कपल ने एक गधागाड़ी में बैठकर अपने वेन्यू तक पहुंचे। वीडियो में भी आप देख सकते हैं की दूल्हा - दुल्हन सज - धजकर कैसे एक गधागाड़ी में बैठकर जा रहा है। गधे ने फूलों की माला पहनी हुई है और उसको अच्छे से सजाया हुआ है। यही नहीं बग्घी को भी बड़े ही अच्छे से सजाया हुआ है। जिसपर दोनों कपल बैठकर आ रहे हैं। ध्यान दें तो आपको नज़र आएगा की वह मौजूद आस - पास के लोग अपने - अपने कैमरे में इस नज़ारे को कैद कर रहें हैं।

 

वायरल होने के बाद इस वीडियो को जो भी देखता है हैरान हो जाता है। कुछ लोग इसको अनोखा बताया है। तो वही कुछ लोगों का कहना है की यह लोग फेमस होने के लिए पब्लिसिटी स्टंट कर रहें हैं। यदि देखा जाये की इस समय जो पाकिस्तान में महंगाई का आलम है उस नज़रिये से यह सही भी है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें, की पाकिस्तान में गधे को लेकर यह कोई पहला किस्सा नहीं हैं बल्कि इससे पहले भी साल 2021 में एक सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर अजलान शाह ने अपनी पत्नी को गिफ्ट के तौर पर एक गधा दिया था जो काफी चर्चा का विषय बन गया था।

First Updated : Sunday, 19 March 2023