Gold-Silver Price Today: क्या आज फिर बढ़े सोने-चांदी के दाम? जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के नए रेट

हाल ही में जून के शुरुआती दिनों में सोने ने लगभग 15,316 प्रति ग्राम (24K) का अपना रिकॉर्ड हाई छुआ था. इसके बाद कीमतों में गिरावट देखा गया. हालांकि, 20 जून को बाजार में मामूली सुधार हुआ और 24 कैरेट सोने की कीमत 22 प्रति ग्राम बढ़कर 14,608 पर बंद हुई.

Nidhi Jha
Edited By: Nidhi Jha

नई दिल्ली: हाल ही में जून के शुरुआती दिनों में सोने ने लगभग 15,316 प्रति ग्राम (24K) का अपना रिकॉर्ड हाई छुआ था. इसके बाद कीमतों में गिरावट देखा गया, जिससे प्रति 100 ग्राम पर करीब 56,700 की भारी कमी आई. हालांकि, 20 जून को बाजार में मामूली सुधार हुआ और 24 कैरेट सोने की कीमत 22 प्रति ग्राम बढ़कर 14,608 पर बंद हुई. हाल ही में गिरावट की मुख्य वजह वैश्विक स्तर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व का सख्त रुख है, जिससे इस साल ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हो गई हैं. इसके साथ ही भू-राजनीतिक तनाव में आई थोड़ी कमी ने भी सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग को घटाया है.

ग्राम के अनुसार भारत में सोने की औसत दरें

शहरों के अनुसार प्रति ग्राम सोने की दरें

  • चेन्नई: 24 कैरेट सोना 14,837, 22 कैरेट सोना 13,600 और 18 कैरेट सोना 11,370 प्रति ग्राम है.
  • मुंबई: 24 कैरेट सोना 14,608, 22 कैरेट सोना 13,390 और 18 कैरेट सोना 10,956 प्रति ग्राम है.
  • दिल्ली: 24 कैरेट सोना 14,623, 22 कैरेट सोना 13,405 और 18 कैरेट सोना 10,971 प्रति ग्राम है.
  • कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाला, नागपुर और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 14,608, 22 कैरेट सोना 13,390 और 18 कैरेट सोना 10,956 प्रति ग्राम पर चल रहा है.
  • वडोदरा, अहमदाबाद, सूरत और पटना में 24 कैरेट सोना 14,613, 22 कैरेट सोना 13,395 और 18 कैरेट सोना 10,961 प्रति ग्राम है.
  • जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना 14,623, 22 कैरेट सोना 13,405 और 18 कैरेट सोना 10,971 प्रति ग्राम बिक रहा है.
  • कोइम्बटूर और मदुरै: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना 14,837, 22 कैरेट सोना 13,600 और 18 कैरेट सोना 11,370 प्रति ग्राम है.

शहरों के अनुसार चांदी की दरें

  • चेन्नई, हैदराबाद, केरल, कोइम्बटूर, मदुरै और विजयवाड़ा में चांदी की कीमत 10 ग्राम के लिए 2,550, 100 ग्राम के लिए 25,500 और 1 किलोग्राम के लिए 2,55,000 है.
  • मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बैंगलोर, पुणे, वडोदरा, अहमदाबाद, जयपुर और लखनऊ में चांदी की दरें 10 ग्राम के लिए 2,500, 100 ग्राम के लिए 25,000 और 1 किलोग्राम के लिए 2,50,000 चल रही हैं.
  • पटना, यहां चांदी की कीमत 10 ग्राम के लिए 2,500 और 100 ग्राम के लिए 25,000 है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो