अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर, भारत में कमर्शियल LPG हुआ महंगा
1 मई से कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹993 महंगा हो गया है, जिससे होटल और कारोबारियों पर दबाव बढ़ेगा. वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर हैं.
1 मई से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अचानक बड़ी बढ़ोतरी ने बाजार में हलचल मचा दी है. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया के तनाव का असर अब भारत में साफ दिखने लगा है. सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹993 की भारी वृद्धि की है, जो अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी मानी जा रही है. नई दरों के अनुसार दिल्ली में इसकी कीमत ₹2,078.50 से बढ़कर ₹3,071.50 हो गई है, जबकि मुंबई और कोलकाता में भी इसी तरह कीमतें बढ़ी हैं. इस बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों पर खर्च का दबाव बढ़ेगा, हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर रखे गए हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है.


