Gold Silver Price Today: गोल्ड खरीदने का सही मौका या करें इंतजार? 18 जून के ताजा रेट आए सामने, जानें दिल्ली-मुंबई का भाव

18 जून 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली. 24 कैरेट सोना 15,109 रुपये प्रति ग्राम और शुद्ध चांदी 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: सोना और चांदी भारतीय बाजार में निवेश और आभूषण खरीदने वालों की पहली पसंद बने हुए हैं. 18 जून 2026 को भी दोनों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. वैश्विक बाजार की स्थिति, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और घरेलू मांग का असर सोने-चांदी के भाव पर साफ दिखाई दे रहा है.

सोने के ताजा भाव

आज 24 कैरेट सोने की औसत कीमत 15,109 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 13,849 रुपये प्रति ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है. त्योहारों और शादी के सीजन की मांग भी कीमतों को प्रभावित कर रही है.

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

दिल्ली

24 कैरेट सोना: 15,124 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: 13,864 रुपये प्रति ग्राम

मुंबई

24 कैरेट सोना: 15,109 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: 13,849 रुपये प्रति ग्राम

कोलकाता

24 कैरेट सोना: 15,109 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: 13,849 रुपये प्रति ग्राम

चेन्नई

24 कैरेट सोना: 15,305 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: 14,029 रुपये प्रति ग्राम

चांदी के भाव में भी मजबूती

चांदी की कीमत भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है. आज शुद्ध चांदी (999) का भाव लगभग 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम है. वहीं स्टर्लिंग सिल्वर (925) की कीमत करीब 2,59,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है.

प्रमुख शहरों में चांदी की कीमत

दिल्ली- चांदी (999): 2,649 रुपये प्रति 10 ग्राम

मुंबई- चांदी (999): 2,649 रुपये प्रति 10 ग्राम

कोलकाता-चांदी (999): 2,649 रुपये प्रति 10 ग्राम

चेन्नई- चांदी (999): 2,749 रुपये प्रति 10 ग्राम

क्यों बदलते रहते हैं सोने-चांदी के भाव?

विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बदलाव, डॉलर-रुपया विनिमय दर, महंगाई और निवेशकों की मांग सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित करती है, इसके अलावा औद्योगिक उपयोग और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां भी चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का बड़ा कारण होती हैं. अगर आप निवेश या आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर जांच लें.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो