Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है नया भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने के दाम में 3.8% तक की बड़ी गिरावट आई और यह 3,960 डॉलर प्रति औंस के भी नीचे चला गया. न्यूयॉर्क में शाम के कारोबार तक स्पॉट गोल्ड 3% की कमजोरी के साथ 3,992.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था.

नई दिल्ली: वैश्विक बाजारों में मंदी की आहट के बीच कीमती धातुओं की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है. नवंबर के बाद यह पहली बार है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गई है. इस भारी गिरावट का सीधा असर भारतीय सर्राफा बाजारों पर भी देखने को मिला है, जहां सोने और चांदी दोनों के दाम औंधे मुंह गिरे हैं.
घरेलू सर्राफा बाजार और MCX का हाल
भारतीय सर्राफा बाजारों में बुधवार को हलचल तेज रही. 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 1,42,178 रुपये रह गई, जबकि चांदी भारी बिकवाली के बाद 2,22,035 रुपये प्रति किलोग्राम पर सिमट गई. वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 1,41,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 2,12,697 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ.
इंटरनेशनल मार्केट में मंदी का रुख
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने के दाम में 3.8% तक की बड़ी गिरावट आई और यह 3,960 डॉलर प्रति औंस के भी नीचे चला गया. न्यूयॉर्क में शाम के कारोबार तक स्पॉट गोल्ड 3% की कमजोरी के साथ 3,992.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, चांदी में 6.9% का बड़ा क्रैश देखा गया और यह 57.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. इस गिरावट की एक मुख्य वजह अमेरिकी डॉलर में आई 1% की मजबूती है, जिससे अन्य मुद्राओं के खरीदारों के लिए कीमती धातुएं महंगी हो गईं.
आज के सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 144,470 प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोना 132,440 प्रति 10 ग्राम है. मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 132,290 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना 144,320 प्रति 10 ग्राम है. 24 कैरेट सोने का भाव 145,630 प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोना 133,490 प्रति 10 ग्राम है. पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत 144,320 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 132,290 प्रति 10 ग्राम है.
चांदी की कीमत
सोने की तरह ही एक और कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट आ रही है. 25 जून की सुबह कीमत गिरकर 244,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. स्पॉट सिल्वर यानी हाजिर चांदी इंटरनेशनल मार्केट में $60.48 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है.


