NDA Exam में लड़कियों ने मारी बाजी

शुक्रवार को नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी एग्जामिनेशन (I) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इस बार नेशनल डिफेंस एकेडमी एग्जाम में लड़कियों ने अपना परचम लहराया। बता दे, टॉप तीन में दो लड़किया है। बता दे, तीन टॉपर में रुबिन सिंह ने पहला अनुष्का बोर्डे दूसरा और वैष्णवी गोर्डे का तीसरा स्थान रहा है।

calender

NDA Exam result 2022: शुक्रवार को नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी एग्जामिनेशन (I) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इस बार नेशनल डिफेंस एकेडमी एग्जाम में लड़कियों ने अपना परचम लहराया। बता दे, टॉप तीन में दो लड़किया है। बता दे, तीन टॉपर में रुबिन सिंह ने पहला अनुष्का बोर्डे दूसरा और वैष्णवी गोर्डे का तीसरा स्थान रहा है।

रिजल्ट को आप ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते है। बता दे, 10 अप्रैल को इसका रिटर्न टेस्ट हुआ था जिसके बाद सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (SSB) ने इंटरव्यू लिया और फाइनल रिजल्ट तैयार किया गया। जिसके बाद सभी स्टूटेंट को जानकारी दी गई कि 15 दिन बाद आपका रिजल्ट घोषित किया जायेगा। बता दे, इस साल 519 कैंडिडेट्स ने इस एग्जाम को क्लियर किया।

आपको बता दे, सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल UPSC NDA Exam में लड़कियों को हिस्सा लेनी की अनुमति दी थी। जिसके बाद इस साल इस एग्जाम में लड़कियों की संख्या काफी ज्यादा रही। पिछले साल के मुकाबले इस बार टॉप 10 में 2 लड़कियों ने जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। जबकि पिछले साल टॉप 10 में सिर्फ एक लड़की ही जगह बना पाई थी।

सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद यह बदलाव हुआ है कि अब लड़किया बढ़ चढ़कर एनडीए एग्जाम में हिस्सा ले रही है और टॉपर्स में भी लड़कियों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि मार्क्स की जानकारी अभी कैंडिडेट्स को नहीं दी गई है। लेकिन यूपीएससी की वेबसाइट पर 15 दिन बाद मार्क्स भी अपलोड कर दिये जाएंगे।

First Updated : Friday, 18 November 2022