नीम करोली बाबा के बाद इस महाराज की शरण में पहुंचे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, सामने आई तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की जोड़ी एक पॉवर कपल के रूप में जानी जाती है। दोनो अपने-अपने क्षेत्र के नामी सितारें हैं और ऐसे में इनसे जुड़ी हर खबर सुर्खियों में आ ही जाती है। इन दिनों भी विराट-अनुष्का से जुड़ी ऐसी ही एक खबर चर्चाओं में है। दरअसल हाल ही में ये सेलिब्रिटी कपल ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम में देखा गया है।

calender

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की जोड़ी एक पॉवर कपल के रूप में जानी जाती है। दोनो अपने-अपने क्षेत्र के नामी सितारें हैं और ऐसे में इनसे जुड़ी हर खबर सुर्खियों में आ ही जाती है। इन दिनों भी विराट-अनुष्का से जुड़ी ऐसी ही एक खबर चर्चाओं में है। दरअसल हाल ही में ये सेलिब्रिटी कपल ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम में में देखा गया है।

जी हां, बता दें कि नीम करोली बाबा के दर्शन के बाद अब विराट और अनुष्का एक और आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हैं। दरअसल, ऋषिकेश में स्वामी दयानंद आश्रम में स्वामी दयानंद जी महाराज की समाधि के सामने से अनुष्का और विराट की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में दोनो महाराज जी की मूर्ति के सामने पूरे भक्ति भाव में नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि स्वामी दयानंद जी महाराज पीएम मोदी के भी गुरू रह चुके हैं।

वहीं स्वामी दयानंद आश्रम से विराट-अनुष्का की तस्वीरें सामने आते ही फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं। माना जा रहा है कि विराट की इस आध्यात्मिक यात्रा का उद्देश्य, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सफलता की कामना है। गौरतलब है कि इससे पहले जब विराट वृंदावन के नीम करोली आश्रम से लौटे तो उन्हें खेल में सफलता हासिल हुई थी। विराट ने अपने फॉर्म में वापसी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में तीसरे एकदिवसीय मैच में और गुवाहाटी में सीरीज के पहले मैच में दो शतक बनाए। ऐसे में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं विराट एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की आस में स्वामी दयानंद जी महाराज के शरण में पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि विराट कोहली,9 फरवरी से नागपुर में शुरू हो रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में खेलेंगे। वहीं इससे पहले विराट, रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे सीनियर प्लेयर्स को न्यूजीलैंड टी20 के लिए रेस्ट दिया गया था।

First Updated : Tuesday, 31 January 2023