score Card

सोहा की बेटी इनाया मामी करीना ने खास अंदाज में किया विश

करीना ने इंस्टाग्राम पर इनाया की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके साथ बेबो के लाडले तैमूर भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में इनाया और तैमूर दोनों हाथ जोड़कर और आँख बंद करके प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक फैमिली वुमेन भी हैं। वह अपने काम में चाहे कितनी भी बिजी क्यों न हों, लेकिन अपनों के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी ननद सोहा अला खान की बेटी इनाया नौमी खेमू और अपने बेटे तैमूर की एक तस्वीर शेयर करते हुए इनाया को बर्थडे विश किया है।

करीना ने इंस्टाग्राम पर इनाया की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके साथ बेबो के लाडले तैमूर भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में इनाया और तैमूर दोनों हाथ जोड़कर और आँख बंद करके प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने लिखा-' पता नहीं आप दोनों किस लिए प्रार्थना कर रहे हैं ... आप आज जो चाहते हो वो आपको मिले.....तुम दोनों ढेर सारा केक खा सको, ठीक है तुम्हारी मां इसे पढ़ रही है और मुझे मारने जा रही है...जन्मदिन मुबारक हो राजकुमारी इनाया...तुम्हें ढेर सारा प्यार। '

 

सोशल मीडिया पर इनाया और तैमूर की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इनाया के अभिनेता पिता कुणाल खेमू ने भी बेटी इनाया की एक थ्रोबैक तस्वीर साझा करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है।

गौरतलब है कि कुणाल और सोहा ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। दोनों ने लम्बे समय तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2015 में शादी कर ली। शादी के दो साल बाद 29 सितम्बर, 2017 को सोहा ने इनाया को जन्म दिया।

calender
29 September 2022, 09:14 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag