गराडू को कहा जाता है सर्दियों का राजा, जानिए इसके फायदे

गराडू एक खास तरह की सब्जी है, जो भारत के कई हिस्सों में पाई जाती है। मगर इसे सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में खाया जाता है। गराडू को फ्राई करके इसका चाट और सब्जी भी बनाई जाती है। गराडू चटपटा और कुरकुरा होने के कारण बहुत स्वादिष्ट लगता है

calender

Garadu Vegetable: गराडू एक खास तरह की सब्जी है, जो भारत के कई हिस्सों में पाई जाती है। मगर इसे सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में खाया जाता है। गराडू को फ्राई करके इसका चाट और सब्जी भी बनाई जाती है। गराडू चटपटा और कुरकुरा होने के कारण बहुत स्वादिष्ट लगता है। सर्दियों में गरमा-गरम गराडू चाट खाना काफी लुत्फ देता है। आइए जानते है इसके फायदे -

पेट की समस्याओं का करता है अंत -

गराडू को खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। जैसे- कब्ज अपच बदहजमी गैस आदि गराडू खाने से पेट अच्छी तरह से साफ होता है।

मौजूद हैं अनेक पोषक तत्व -

गराडू की सब्जी में ढेर सारे पोषक तत्व मौजूद रहते है। गराडू में कैल्शियम आयरन कॉपर मैगनीज फॉस्फोरस आदि तत्व पाए जाते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है -

जानकारों का कहना है कि गराडू में विटामिन सी होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। वहीं कैल्शियम की मौजूदगी से गराडू हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद होता है।

गराडू की गरमा-गरम चाट खाने का मजा कुछ और -

सर्दी के दिनों में गरमा-गरम गराडू खाने और मजा ही कुछ और होता है। ठंड में शाम अथवा रात के के समय गराडू खाना स्वास्थ्य के साथ शरीर को गर्माहट देता है।

एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में -

गराडू में विटामिन्स के साथ के साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते है। इसका सेवन मानसिक तनाव को कम करने में मददगार होता है।

फाइबर से भरपूर -

गराडू में फाइबर यानी रेशे बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। इसलिए ये पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। फाइबर वाले आहारों के सेवन से आंतों की गंदगी साफ हो जाती है और भोजन अच्छी तरह पचता है।

सर्दियों में आता है -

आमतौर पर गराडू की सब्जी सर्दियों में ही आती है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। चूंकि गराडू की तासीर भी गर्म होती है इसलिए इसे सर्दियों के लिए श्रेष्ठ आहार माना जाता है।

First Updated : Monday, 05 December 2022