दिल्ली-NCR में आज भी छाए रहेंगे बादल, अगले 12 घंटे तक बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग मुताबिक दिल्ली में अगले 12 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि शहर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

calender

उत्तर भारत में मौसम में बदलाव आने लगा है। रविवार को पूरे दिन कई राज्यों में बादल छाए रहे। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। बादल के छाए रहने साथ गरजना जारी रही। रविवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश हुई। देश की राजधानी दिल्ली में भी कल बारिश हुई। जिसके कारण ठंड भी बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग मुताबिक दिल्ली में अगले 12 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि शहर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि दिल्ली के अलावा मौसम विभाग के कई राज्यों में भी बूंदाबांदी होने का अनुमान है। बारिश के साथ ठंडी हवा भी चलेगी। पहाड़ों राज्यों में बहुत बर्फबारी हो रही है। आलम ये है कि बर्फबारी के साथ कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी राज्यों पर जिसका असर हो रहा है।

जिसक कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसलिए मैदानी राज्यों में हल्की बारिश के कारण ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ये मौसम का हाल बरकरार रहेगा। आईएमडी के अनुसार, अचानक हो रहे इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह है।

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में रविवार की सुबह बूंदाबादी से हुई। वहीं शनिवार देर रात से राजस्थान में भी बारिश शुरू हो गई थी। इतना ही नहीं कई जगहों पर ओले भी पड़े। आपको बता दें कि एक तरफ जहां बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है वहीं किसानों के लिए ये अमृत बन कर आई है। कृषि विज्ञानियों के मुताबिक ये बूंदाबांदी किसानों के लिए फसलों के लिए अमृत के समान है।

First Updated : Monday, 30 January 2023