मुंबई में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से 5 लोग घायल

मुंबई में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के विले पार्ले इलाके में अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मुंबई में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के विले पार्ले इलाके में अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह न्यू कल्पना चॉल से सिलेंडर फटने की आवाज सुनाई दी। पड़ोसियों ने बताया कि ये धमाका बहुत तेज था और इसके बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा। वहीं आनन-फानन में लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस हादसे में घायल हुए 5 लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

calender
08 November 2022, 03:37 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो