उत्तर प्रदेश सरकार का official Twitter account hacked, सरकारी हैंडल को निशाना बना रहे हैकर

उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक ट्विटर हैंडल सोमवार को हैक कर लिया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का ट्विटर हैंलड हैक हो गया था। हैकर एक के बाद एक सरकारी अकाउंट को निशाना बना रहे है। इसके बाद से सरकारी अकाउंट की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक ट्विटर हैंडल सोमवार को हैक कर लिया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का ट्विटर हैंलड हैक हो गया था। हैकर एक के बाद एक सरकारी अकाउंट को निशाना बना रहे है। इसके बाद से सरकारी अकाउंट की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे है। आखिर सरकारी अकाउंट को हैक करने के पीछे हैकर का क्या मकसद है।

हालांकि एक घंटे से भी कम समय में हैंक किए गए ट्विटर हैंडल रीस्टोर किया गया। लेकिन अभी भी सवाल यहीं है कि अखिर हैकर्स सरकारी ट्विटर हैंडल को इतनी आसानी से कैसे हैक कर लेते है। इसके पीछे हैकर्स का क्या मकसद है। क्यों एक के बाद एक सरकारी अकाउंट हैक हो रहे है।

वहीं पंजाब कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट भी हैक हो गया है। जिसके बाद हैकर्स ने अकाउंट की डीपी और बैकग्राउंट की तस्वीर भी बदल डाली है। इसके बाद हैकर्स ने सैकड़ों यूजर्स को टैग कर बहुत से ट्वीट भी कर डाले है। इस अकाउंट से हैकर्स ने करीब 45 मिनट में 100 से अधिक ट्वीट किए है। जिसमें कई खातों को टैग किया गया है। इनमें से अधिकतर अकाउंट ऐसे है जो एनएफटी और क्रिप्टो करेंसी से जुड़े हैं।

इससे पहले शुक्रवार को यूपी के मुख्यमंत्री के कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। इसमें भी हैकर ने सीएमओ के हैंडल की डीपी और बैकग्राउंड की तस्वीर को बदलकर करीब सैकड़ों यूजर्स को टैग कर कई ट्वीट किए थे। जानकारी के मुताबिक सीएमओ का अकाउंट करीब 12.30 बजे हैक किया गया था। जिसके बाद अकाउंट रीस्टोर कर लिया गया। इसके बाद इस मामले में साइबर थाने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

calender
11 April 2022, 01:31 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो