मोदी कैबिनेट में 72 मंत्रियों ने ली शपथ, सहयोगी दलों के इन नेताओं को भी मिली जगह

PM Modi Oath Ceremony: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज (9 जून) लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पीएम पद की शपथ दिलाई. 

JBT Desk
JBT Desk

PM Modi Oath Ceremony: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज (9 जून) लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पीएम पद की शपथ दिलाई. मोदी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं. पीएम के साथ पार्टी के अन्य नेताओं समेत सहयोगी दल के नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान पीएम मोदी की कैबिनेट में 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की. ऐसे में 31 केन्द्रीय मंत्री, 5 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और  36 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली. 

इस बार के कैबिनेट में एनडीए में शामिल सहयोगी दलों को प्रमुखता से जगह दी गई है. तो आइए जानते हैं कि एनडीए में बीजेपी के अलावा अन्य सहयोगी दलों में से किसे कैबिनेट में जगह मिली है. 

एनडीए के सहयोगी दलों के किन नेताओं ने ली शपथ?

 

1. एच० डी० कुमारस्वामी

जेडीएस के एच० डी० कुमारस्वामी कर्नाटक की मांड्या सीट से सांसद चुने गए. वो कर्नाटक के पूर्व सीएम रह चुके हैं. उन्हें पीएम  मोदी की 3.0 सरकार में  कैबिनेट मंत्री  की शपथ ली है. 

2. जीतन राम मांझी

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी बिहार की गया सीट से सांसद चुने गए हैं. उन्हें इस बार लोकसभा चुनाव में 1 सीट हासिल हुई थी.  जीतन राम मांझी ने पहली बार कैबिनेट  मंत्री के रूप में शपथ ली है. वे बिहार के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. 

3. राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह

JDU के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पहली बार कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. वे बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं. ललन सिंह मुंगेर लोकसभा सीट से सांसद हैं. वह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं. 

4. राममोहन नायडू

टीडीपी के सांसद राममोहन नायडू ने भी  कैबिनेट मंत्री  के रूप में शपथ ली है. 36 साल के राममोहन सबसे युवा मंत्री हैं. वह एमबीए होल्डर हैं. राममोहन,  चंद्रबाबू नायडू के बेहद खास बताए जाते हैं. 

5. चिराग पासवान

चिराग पासवान ने मोदी की 3.0 सरकार में  कैबिनेट मंत्री  की शपथ ली है. वह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के अध्यक्ष हैं. उन्होंने हाजीपुर लोकसभा सीट से लोकसभा का चुनाव जीता है. वह पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र हैं. 

कितने कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

1. नरेंद्र मोदी, 2. राजनाथ सिंह, 3. अमित शाह, 4. नितिन गडकरी, 5. जेपी नड्डा, 6. शिवराज सिंह, 7. निर्मला सीतारमण, 8. एस जयशंकर, 9. मनोहर लाल खट्टर, 10. एचडी कुमारस्वामी, 11. पीयूष गोयल, 12. धर्मेंद्र प्रधान, 13. जीतन राम मांझी, 14. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, 15. सर्बानंद सोनोवाल, 16. डॉक्टर वीरेंद्र कुमार,17. राम मोहन नायडू, 18. प्रह्लाद जोशी,19. जुएल उरांव, 20. गिरिराज सिंह, 21.अश्विनी वैष्णव, 22. ज्योतिरादित्य सिंधिया, 23. भूपेंद्र यादव, 24. गजेंद्र सिंह शेखावत, 25. अन्नपूर्णा देवी, 26. किरण रिजिजू, 27. हरदीप पुरी, 28. मनसुख मांडविया, 29. गंगापुरम किशन रेड्डी, 30. चिराग पासवान, 31. सी आर पाटिल.   

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

1. राव इंद्रजीत सिंह, 2. जितेंद्र सिंह, 3. अर्जुन राम मेघवाल, 4. प्रतापराव जाधव, 5.आरएलडी नेता जयंत चौधरी. 

राज्य मंत्री

1. जितिन प्रसाद, 2. श्रीपद यशो नाइक, 3. कृष्णपाल, 4. रामदास अठावले, 5. रामनाथ ठाकुर, 6. नित्यानंद राय, 7. अनुप्रिया पटेल, 8. वी सोमन्ना, 9. डॉ चंद्रशेखर पेम्मासानी, 10. एसपी सिंह बघेल, 11. शोभा करांदलाजे, 12. कीर्तिवर्धन सिंह, 13. बनवारी लाल वर्मा, 14. शांतनु ठाकुर, 15. सुरेश गोपी, 16. एल मुरुगन, 17. अजय टम्टा, 18. बंडी संजय कुमार, 19. कमलेश पासवान, 20. भागीरथ चौधरी, 21. सतीश चंद्र दुबे, 22. संजय सेठ, 23. रवनीत सिंह बिट्टू. 

24. दुर्गादास उईके, 25.  रक्षा निखिल खडसे, 26.  सुकांता मजूमदार, 27. सावित्री ठाकुर,  28. तोखन साहू, 29. राजभूषण चौधरी, 30. भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, 31. हर्ष मल्होत्रा ने राज्य मंत्री, 32. निमुबेन बंभानिया, 33. मुरलीधर मोहोल, 34. जॉर्ज कुरियन, 35. पबित्रा मार्गेरिटा, 36. पंकज चौधरी.  

calender
09 June 2024, 11:04 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो