भिगोकर खून में वर्दी कहानी दे गए अपनी...इन देशभक्ति शायरी से करें पुलवामा शहीदों को नमन
Black Day Shayari: 14 फरवरी 2019 यह दिन भारत के इतिहास में एक काले दिन के रूप में दर्ज हो गया, जब जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 वीर जवानों ने अपनी शहादत दी. इस कायराना हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था, लेकिन हमारे वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं गया. भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक के जरिए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया.

Black Day Shayari:14 फरवरी, जहां दुनिया भर में प्रेम का दिन यानी वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है, वहीं भारत के इतिहास में यह दिन एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है. 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस कायराना हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था.
इस हमले को आज 6 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन शहीदों की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता. देशभर में इस दिन को ब्लैक डे के रूप में याद किया जाता है. यदि आप भी पुलवामा के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, तो इन भावुक शायरी, स्टेटस और कोट्स को WhatsApp, Facebook, Instagram और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं.
शहीदों की शहादत को कभी नहीं भूलेगा देश
14 फरवरी का दिन भारत के हर नागरिक के लिए भावनात्मक रूप से बहुत संवेदनशील है. इस दिन हम न केवल अपने वीर सैनिकों को याद करते हैं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की शपथ भी लेते हैं. पुलवामा हमले के 6 साल बाद भी उन 40 शहीदों की कुर्बानी हमें याद दिलाती है कि देश की रक्षा में सैनिक किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. इस ब्लैक डे पर हम सभी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.
इन शायरी से करें पुलवामा शहीदों को नमन
1. भिगोकर खून में वर्दी, कहानी दे गए अपनी
"मोहब्बत मुल्क की सच्ची निशानी दे गए अपनी,
मनाते रह गए वैलेंटाइन डे यहां हम तुम,_
वहां कश्मीर में सैनिक जवानी दे गए अपनी."_
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन!
2. खून से खेलेंगे होली, अगर वतन मुश्किल में है
"सरफरोशी की तमन्ना, अब हमारे दिल में है..."
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन!
3. कभी जो काम आ जाए तो उसे हमसे उम्मीद-ए-मद्द ख़ास होती है
"फौजी ही हैं जिन्हें जान देकर भी कभी हमसे न कोई आस होती है."
पुलवामा के शहीदों को नमन!
4. भारत माता की जय!
"भारत माता के वीर सपूतों को शत-शत नमन! ये लोग मरकर भी हमारी यादों में जिंदा हैं."
जय हिंद, जय भारत!
5. प्रेम गीत कैसे लिखूं?
"चारों तरफ ग़म के बादल छाए हैं,_
नमन है उन महान योद्धाओं को,_
जो प्रेम दिवस के दिन तिरंगे में लिपट कर आए हैं."
जय हिंद!
6. वतन से मोहब्बत इस तरह निभा गए
"मोहब्बत के दिन अपनी जान लुटा गए."
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन!
7. फौजी भी कमाल के होते हैं
"पर्स में परिवार और दिल में देश रखते हैं."
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन!
8. शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले
"वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशाँ होगा."
पुलवामा के शहीदों को नमन!
9. लिख रहा हूँ अंजाम जिसका, कल आगाज़ आएगा
"मेरे लहू का हर एक कतरा इंकलाब लाएगा,
मैं रहूं न रहूं, मेरे मरने के बाद भी,
वतन पर मरने वालों का सैलाब आएगा."
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन!


