असम में पहली वंदे भारत की सौगात देकर, बोले PM मोदी- ट्रेन पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

आज पुर्वोत्तर राज्य असम को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की मिल गई है सौगात। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जारिए से असम को वंदे भारत की पहली सौगात दी है.

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

आज पुर्वोत्तर राज्य असम को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की मिल गई है सौगात। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जारिए से असम को वंदे भारत की पहली सौगात दी है। प्रधानमंत्री द्वारा नॉर्थ ईस्ट की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि. आज बहुत ही सौभाग्य का दिन है कि आज पीएम गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच  वंदे-भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। आज से 10 साल पहले तक नॉर्थ ईस्ट के बारे में केवल लूक ईस्ट की पॉलिसी होती थी। पीएम मोदी ने आकर उसको बदला और एक्ट ईस्ट की पॉलिसी लेकर आए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि. आज असम सहित पूरे नॉर्थ ईस्ट के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। नॉर्थ ईस्ट की कनेक्टिविटी से जुड़े तीन काम हो रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट को पहली मेड इन इंडिया वंदे भारत मिल रही है। दूसरा ये पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली तीसरी वंदे भारत है और असम और मेघालय के लगभग 425 किमी ट्रैक पर विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि. बीते 9 साल, भारत के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों के रहे हैं, नए भारत के निर्माण के रहे हैं।  कल ही देश को आज़ाद भारत की भव्य-दिव्य आधुनिक संसद मिली है। ये भारत के हज़ारों वर्ष पुराने लोकतांत्रिक इतिहास को हमारे समृद्ध लोकतांत्रिक भविष्य से जोड़ने वाली संसद है।

पीएम मोदी ने कहा कि "आज भारत में हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर के काम की पूरी दुनिया में बहुत चर्चा हो रही है। क्योंकि यही इंफ्रास्ट्रक्चर तो जीवन आसान बनाता है। यही इंफ्रास्ट्रक्चर तो रोज़गार के अवसर बनाता है। यही इंफ्रास्ट्रक्चर तेज़ विकास का आधार है। यही इंफ्रास्ट्रक्चर गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी, ऐसे हर वंचित को सशक्त करता है। इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के इस काम से सबसे अधिक लाभ अगर किसी को हुआ है तो वह पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत है।"

BJP सरकार गरीबों के हित की सरकार है: PM


उन्होंने आगे कहा कि "2014 के दशक से पहले अलग-अलग सेक्टरों में घोटाले करने के रिकॉर्ड बनते थे। इन घोटालों से सबसे ज्यादा नुकसान गरीबों और विकास में पिछड़े क्षेत्रों को हुआ। हमारी सरकार ने गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता दी। अपने अतीत की नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए कुछ लोग कहते हैं कि पहले भी तो नॉर्थ ईस्ट में बहुत काम हुआ था। इन लोगों ने नॉर्थ ईस्ट के लोगों को मूल सुविधाओं के लिए भी दशकों तक इंतजार करवाया। इस अक्षम्य अपराध का बहुत बड़ा नुकसान नॉर्थ ईस्ट ने उठाया है।"

भारतीय रेल आज हर प्रकार से जोड़ने का काम कर रही है: PM

पीएम मोदी ने कहा कि गति के साथ-साथ भारतीय रेल आज दिलों को जोड़ने, समाज को जोड़ने और लोगों को अवसरों से जोड़ने का भी माध्यम बन रही है। 'वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट' योजना के तहत नॉर्थ ईस्ट के रेलवे स्टेशनों पर स्टॉल बनाए गए हैं। ये 'वोकल फॉर लोकल' को बल दे रहे हैं। इससे हमारे स्थानीय कारीगर, कलाकार, शिल्पकार, ऐसे साथियों को नया बाज़ार मिला है। पिछले 9 सालों में रेलवे के लिए 2014 से पहले के दौर की तुलना में बजट कई गुना बढ़ा दिया गया है। पूर्वोत्तर के लिए औसत रेल बजट लगभग 2500 करोड़ रुपये था। हालांकि, इस बार पूर्वोत्तर के लिए रेल बजट करीब 10,000 करोड़ रुपये है।
 

calender
29 May 2023, 01:03 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो