Shocking! सांप को शरीर में लपेटे खिलौने की तरह खेलते दिखी लड़की, Video देख कांप जाएगी रूह

Video Viral: सपेरे द्वारा दिखाया गया सांप का खेल तो लोग बहुत देखे होंगे. हालांकि सांप को देखते ही लोगों की रूह कांप जाती है. इस बीच एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें शरीर में सांप को लपेटे एक लड़की खिलौने की तरह खेल रही है. जिसे देखकर हर कोई हैरान है. वीडियो में दिल दहला देने वाले पल को कैद किया गया है.

Dimple Yadav
Edited By: Dimple Yadav

Video Viral: लोग अक्सर सांपों को देखकर डर जाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सांपों से बिल्कुल नहीं डरते और उन्हें पकड़ लेते हैं. एक लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सांप को बिना किसी डर के अपने हाथों में पकड़े खड़ी है.

इस वीडियो में लड़की झाड़ियों के पास एक सांप को अपने हाथ में लिए नजर आ रही है. सांप उसकी बदन से लिपटकर अठखेलियां कर रहा है, लेकिन लड़की को जरा भी डर नहीं लग रहा. वह सांप को संभाल रही है, जबकि अन्य छात्र डरकर उससे दूर भाग रहे हैं.

लड़की की बहादुरी की तारीफ

वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है. कई लोगों ने लड़की की बहादुरी की तारीफ की है. वीडियो को एक ट्विटर अकाउंट @introvert_hu_ji पर शेयर किया गया है. कमेंट सेक्शन में लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

वीडियो  पर लोगों के कमेंट

एक यूजर ने लिखा, "हे भगवान, इस लड़की ने सांप को कैसे पकड़ा?" दूसरे ने कहा, "वह बहुत बहादुर है." कुछ ने तो यह भी कहा कि यह पहली बार है जब किसी लड़की ने लड़कों की तरह खतरे से खेला है. लड़की की बहादुरी को सब सलाम कर रहे हैं, और कुछ ने लिखा कि यह वीडियो कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag