score Card

Chandigarh में PM Modi की 'स्पेशल क्लास'

Chandigarh: हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बन गई है. नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. उनके साथ 11 कैबिनेट मंत्री और 2 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने भी शपथ ली है. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 18 राज्यों के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री मौजूद रहे.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

Chandigarh: बृहस्पतिवार को पंचकूला के दशहरा मैदान हरियाणा में लगातार तीसरी बार किसी एक दल की सरकार बनने का गवाह बना. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 18 राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उप मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में वाल्मीकि जयंती के दिन हरियाणा में भाजपा सरकार का गठन हुआ.

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सिंह सैनी को दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री के साथ उनके मंत्रिमंडल में 11 कैबिनेट मंत्रियों और दो राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) ने भी पद एवं गोपनीय की शपथ ली.
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag