ग्रेटर नोएडा लिफ्ट हादसा: लापरवाही उजागर, निर्माण एजेंसी ब्लैकलिस्ट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आम्रपाली ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में हुए दर्दनाक लिफ्ट हादसे में 9 मजदूरों की मौत के बाद जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey


ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजोन-4 स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में 15 सितंबर को हुए लिफ्ट हादसे ने निर्माण कार्यों में बरती जा रही लापरवाही को उजागर कर दिया. इस हादसे में 9 मजदूरों की जान चली गई थी. जांच में सामने आया कि तेज बारिश के दौरान भी काम जारी था और लिफ्ट चलाई जा रही थी. हादसे के वक्त लिफ्ट एक ऐसे युवक द्वारा संचालित की जा रही थी जो केवल पांचवीं पास था और खुद को मैकेनिकल इंजीनियर बताता था. इस गंभीर लापरवाही के बाद एनबीसीसी ने निर्माण एजेंसी गिरधारी लाल को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. साथ ही पांच आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. जांच में यह भी सामने आया कि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था, जैसे नियमित मेंटेनेंस, सुरक्षा किट और आपातकालीन व्यवस्था का अभाव. मामले में एनबीसीसी के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच जारी है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो