उत्तर प्रदेश की जनता पर पड़ी महंगाई की मार, जून से 10% बढ़कर आएगा बिजली का बिल
दूध, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी जैसी चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब बिजली बिल पर भी महंगाई का इसका असर देखने वाला है. खबर है कि प्रदेश में अगले महीने से बिजली बिल महंगा हो जाएगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है. बता दें, दूध, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी जैसी चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब बिजली बिल पर भी महंगाई का इसका असर देखने वाला है. खबर है कि प्रदेश में अगले महीने से बिजली बिल महंगा हो जाएगा, जिससे उत्तर प्रदेश की जनता का बजट मासिक बजट हिल सकता है.
बिल पर लगेंगे एडिशनल चार्जेज
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली बिल पर एडिशनल चार्जेज लगाने का फैसला किया है. जारी आदेश के मुताबिक उपभोक्ताओं से फ्यूल सरचार्ज के तौर पर लगभग 10 प्रतिशत अतिरिक्त बिल लिया जाएगा. वहीं यह बढ़ा हुआ चार्ज जून महीने के बिजली बिल में शामिल किया जाएगा. यानी उपभोक्ताओं को अपने रेगुलर बिल के साथ एडिशनल चार्जेज भरना होगा.
क्यों बढ़ें बिजली बिल ?
बिजली विभाग का कहना है कि बिजली उत्पादन और खरीद की लागत में लगातार वृद्धि हो रही है. इसी अतिरिक्त खर्च की भरपाई के लिए फ्यूल सरचार्ज लागू किया गया है. अधिकारियों के अनुसार यह कदम बिजली वितरण व्यवस्था को आर्थिक रूप से संतुलित बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है. इस निर्णय का प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यावसायिक और औद्योगिक श्रेणी के उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा. ऐसे में बिजली का इस्तेमाल करने वाले हर वर्ग को पहले के मुकाबले अधिक राशि चुकानी होगी.
बिजली आपूर्ति को लेकर सामने आई शिकायतें
बता दें, बिजली दरों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है जब प्रदेश के कई जिलों में बिजली आपूर्ति को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं. बता दें, शिकायत में कई इलाकों में कटौती और अनियमित आपूर्ति बिजली की समस्या का जिर्क किया गया है, जो गर्मी के मौसम में एक बड़ी परेशानी है. ऐसे में उपभोक्ताओं का कहना है कि जब उन्हें निर्बाध बिजली नहीं मिल रही है तो एडिशनल चार्जेज क्यों लिए जा रहे हैं. इससे उनकी परेशानियां और बढ़ सकती है, जिसका प्रभाव उनके बजट पर पड़ेगा. अब देखना होगा कि क्या विभाग उपभोक्ताओं की इन परेशानियों का कुछ समाधान निकलता है या नहीं.


