Women Reservation Bill पर बवाल, लखनऊ में हजारों महिलाओं का प्रदर्शन

महिला आरक्षण बिल पास न होने के विरोध में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली गई, जिसमें हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया और विपक्ष के खिलाफ नाराज़गी जताई.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey


लखनऊ: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ में भाग लेते हुए महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न होने पर विरोध दर्ज कराया. यह पदयात्रा उनके सरकारी आवास से विधानसभा तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, मंत्रियों और बीजेपी नेताओं ने हिस्सा लिया. यह विरोध कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके द्वारा बिल का समर्थन न करने के खिलाफ था. सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं में भारी आक्रोश है और यह मार्च उनके अधिकारों के समर्थन में है. मंत्री आशीष पटेल ने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों को रोकने का आरोप लगाया, जबकि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया. मेयर सुषमा खरकवाल ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को अधिकार देना चाहती है, लेकिन विपक्ष इसका विरोध कर रहा है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो