ट्रंप के सीजफायर के बाद ईरान की कार्रवाई, वैश्विक मार्ग पर तनाव
युद्धविराम के कुछ घंटों बाद ईरानी गनबोट ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक मालवाहक जहाज पर फायरिंग की. जहाज को नुकसान हुआ, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
मध्य पूर्व में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में एक नई घटना ने हालात और गंभीर कर दिए हैं. अमेरिका द्वारा युद्धविराम की अवधि बढ़ाने के कुछ ही समय बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड से जुड़ी गनबोट ने एक मालवाहक जहाज पर फायरिंग कर दी. यह हमला उस समय हुआ जब पाकिस्तान में शांति वार्ता सफल नहीं हो सकी थी और क्षेत्र में पहले से तनाव बना हुआ था. शुरुआती जानकारी के अनुसार, जहाज को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी भी व्यक्ति के घायल होने या पर्यावरण को नुकसान की खबर नहीं है. UKMTO के मुताबिक, बिना चेतावनी के की गई इस गोलीबारी ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.


