समंदर में बरसेगी आग! ईरान की नौसेना ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
ईरान की नौसेना ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका कोई नई गलती करता है तो ईरानी नौसेना उसके खिलाफ पहले कभी न देखे गए सरप्राइज टैक्टिक्स और आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करेगी.
IRGC Threat America Israel: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है. IRGC नौसेना के राजनीतिक उपप्रमुख मोहम्मद अकबरजादेह ने कहा कि अगर अमेरिका कोई नई गलती करता है तो ईरानी नौसेना उसके खिलाफ पहले कभी न देखे गए सरप्राइज टैक्टिक्स और आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करेगी. उन्होंने दावा किया कि ईरान ने अपने नौसैनिक बेड़े को पूरी तरह आधुनिक बनाया है, जो क्षेत्र में किसी भी विदेशी चुनौती का मुकाबला करने में सक्षम है. यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को साफ इनकार कर दिया. ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान परमाणु मुद्दे का समाधान नहीं करता, तब तक कोई वार्ता आगे नहीं बढ़ेगी. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ईरान परमाणु हथियार विकसित कर लेता है तो पूरी दुनिया खतरे में पड़ जाएगी. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने के लिए पाकिस्तान के बाद रूस पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की.


