अब घर में बनाएं मुंबई का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड, मिनटों में ऐसे हो जाएगा तैयार

“मसाला पाव” एक ऐसी रेसिपी है जिसे खाने के लिए समय नहीं बल्कि मूड की जरूरत होती है। ये फूड बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को खासा पसंद होता है। क्या आप जानते हैं कि मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड मसाला पाव घर में भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। अगर आप भी इस डिश को घर पर बनाना चाहते हैं तो ये रेसिपी जरूर ट्राई करें...

calender

 “मसाला पाव” एक ऐसी रेसिपी है जिसे खाने के लिए समय नहीं बल्कि मूड की जरूरत होती है। ये फूड बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को खासा पसंद होता है। क्या आप जानते हैं कि मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड मसाला पाव घर में भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। अगर आप भी इस डिश को घर पर बनाना चाहते हैं तो ये रेसिपी जरूर ट्राई करें...

मासाल पाव बनाने की रेसिपी

•          8 पाव

•          1 कप प्याज बारीक कटा

•          1 टेबलस्पून पावभाजी मसाला

•          4 टेबलस्पून मक्खन

•          2 कप टमाटर बारीक कटे

•          3-4 टेबलस्पून लहसुन पेस्ट

•          1 टेबलस्पून जीरा

•          1 कप शिमला मिर्च बारीक कटी

•          2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर

•          1 टी स्पून जीरा पाउडर

•          1 टी स्पून धनिया पाउडर

•          1/4 टी स्पून हरा धनिया कटा

•          1 टेबलस्पून तेल

•          1 टेबलस्पून नींबू रस

•          नमक स्वादानुसार

मसाला पाव स्टफिंग कैसे तैयार करें

  • सबसे पहले एक गहरे तले की कढ़ाही लेकर इसमें 4 टेबलस्पून मक्खन और 1 टेबलस्पून तेल डालें।
  • मक्खन पिघलने के बाद उसमें जीरा और फिर लाल मिर्च-लहसुन का पेस्ट भी डाल दें। इसे करीब 1 मिनट तक भून लें और बारीक कटे प्याज भी डाल दें। इन्हे हल्के ब्राउन होने तक भूनें।
  • अब बारीक कटे टमाटर और शिमला मिर्च डालकर करीब 3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
  • इसके बाद मसालों में धनिया-जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पावभाजी मसाला और नमक डालकर मिक्स करें साथ ही इसमें तीन चौथाई गर्म पानी डालकर पकने तक छोड़ दें। थोड़ी देर पकाने के बाद इसे किसी बड़े चम्मचे या मैशर से हल्का से मैश कर लें।
  • और अब आखिर में भाजी में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें।
  • करीब 1 मिनट तक भूनें और गैस को बंद कर दें।

इस तरह से मसाला पाव बनाने के लिए स्टफिंग तैयार हो चुकी है।

मसाला पाव बनाने की रेसिपी

-सबसे पहले गैस पर एक बड़ा तवा रखें।

-इसमें 1 चम्मच मक्खन, लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और धनिया डालकर एक मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं।

-अब दो पाव लेकर बीच में से कट कर लें और उसमें तैयार किए गए स्टफिंग भरें।

-इसके बाद पाव को पलटकर उसमें थोड़ा सा मसाला ऊपर डालकर फैला दें।

-इसी तरह से बाकी मसाला पाव भी तैयार कर लें।

-बस अब हरी चटनी और चाय के साथ गर्मागर्म मसाला पाव को एंजाय करें।

First Updated : Monday, 05 December 2022