दिवाली को खास बनाती है रंगोली, देखे ये आसान और खूबसूरत रंगोली डिजाइन

घर पर त्योहार हो या कोई फंक्शनआंगन में बनी रंग-बिरंगी रंगोली बेहद शुभ मानी जाती है। अब दिवाली का त्योहार आ रहा है तो ऐसे में गर कोई मां लक्ष्मी को अपने घर बुलाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाते हैं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

घर पर त्योहार हो या कोई फंक्शनआंगन में बनी रंग-बिरंगी रंगोली बेहद शुभ मानी जाती है। अब दिवाली का त्योहार आ रहा है तो ऐसे में गर कोई मां लक्ष्मी को अपने घर बुलाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाते हैं। माना जाता है कि रंगोली में जितने रंग होते हैंउतने ही रंग आपकी जिंदगी में भी घुल जाते हैं।हालांकिकई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें रंगोली बनाना आसान नहीं लगता है। तो अगर आपको भी रंगोली बनाने में परेशानी होती है तो कुछ ऐसे टिप्स हैं  जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से रंगोली बना सकते हैं।

गणेश लक्ष्मी वाली रंगोली

दिवाली के मौके पर आप आंगन में गणेश, लक्ष्मी, स्वास्तिक और शुभ लाभ के डिजाइन को बना सकते हैं। इन डिजाइन को बनाना भी बेहद आसान होता है।

चॉक से बनाएं रंगोली

अगर आप फर्श पर सीधा रंगोली नहीं बना पाते हैं तो चॉक से अपनी मनपसंद रंगोली का डिजाइन पहले ही फर्श पर बना लें। ऐसा करने से आपको पहले से ही पता होगा कि आपको रंगोली में किस जगह कौन सा रंग भरना है।

पूजा घर में रंगोली

अगर आप पूजा घर में रंगोली बनाना चाहते हैं तो इन आसान डिजाइन को मुश्किल से 5मिनट में तैयार कर सकते हैं। इस रंगोली को बनाने के लिए आप गेंदे के फूल और आम के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं।

calender
21 October 2022, 04:19 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!