जानिए क्रिसमस क्यों मनाया जाता है

क्रिसमस डे आज हर बच्चे का फेवरेट डे बन चुका है और बच्चों से लेकर बड़ों तक ने इस दिन की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. वैसे तो क्रिसमस का पर्व ईसाई धर्म का प्रमुख पर्व माना जाता है लेकिन अब इस पर्व को हर धर्म के लोग बहुत मन से मनाते हैं।

calender

क्रिसमस हर बच्चे का फेवरेट डे बन चुका है और बच्चों से लेकर बड़ों तक ने इस दिन की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।वैसे तो क्रिसमस का पर्व ईसाई धर्म का प्रमुख पर्व माना जाता है, लेकिन अब इस पर्व को हर धर्म के लोग बहुत मन से मनाते हैं।

भारत में भी यह पर्व खूब धूम - धाम से मनाया जाता है। क्रिसमस को बड़ा दिन भी कहा जाता है, इस दिन से दिन भी बड़े होने लगते हैं ।साथ ही प्रभु यीशु का जन्म भी इसी दिन हुआ था। क्रिसमस ईसाईयों का प्रमुख त्यौहार है। यह यीशु मसीह के जन्म का उत्सव है जिसे ईसाई धर्म में ईश्वर का पुत्र कहा जाता है।

यह त्योहार ईसा मसीह के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और हर 25 दिसंबर का दिन ईसाईयों के लिए काफी उत्साह का होता है इस त्यौहार को बड़ी धूम- धाम से मनाते हैं।

जानिए क्या है कारण ?

काफी समय पहले की बात है जब यूरोप में गैर ईसाई समुदाय के लोग सूर्य के उत्तरायण के मौके पर एक बड़ा त्योहार हर साल मनाते थे. इनमें प्रमुख था 25 दिसंबर को सूर्य के उत्तरायण होने का त्योहार। इस तारीख़ से दिन के लंबा होना शुरू होने की वजह से, इसे सूर्य देवता के पुनर्जन्म का दिन माना जाता था।

 कहा जाता है कि इसी वजह से ईसाई समुदाय के लोगों ने इस दिन को ईशू के जन्मदिन के त्योहार क्रिसमस के तौर पर चुना था । क्रिसमस से पहले ईस्टर ईसाई समुदाय के लोगों का प्रमुख त्योहार था।यही कारण है की इसे क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है ।

First Updated : Wednesday, 21 December 2022
Topics :