मौत का सच जानकर होंगे हैरान

जिस व्यक्ति या जीव ने जन्म लिया है, उसका मरना तय होता है । हर इंसान यही सोचता है कि हमारे मरने के बाद हमारे शरीर में क्या होता होगा इस बारे में कई बार पढ़ने-सुनने को मिलता है लेकिन मौत के तुरंत बाद से मृत शरीर में क्या-क्या परिवर्तन होते हैं, यह जानना भी रोचक है।

calender

जिस व्यक्ति या जीव ने जन्म लिया है, उसका मरना तय होता है । हर इंसान यही सोचता है कि हमारे मरने के बाद हमारे शरीर में क्या होता होगा? इस बारे में कई बार पढ़ने-सुनने को मिलता है लेकिन मौत के तुरंत बाद से मृत शरीर में क्या-क्या परिवर्तन होते हैं, यह जानना भी रोचक है।

मौत के तुरंत बाद से शरीर में कई ऐसे बदलाव होते हैं जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते हैं। हमारी मृत्यु किसी भी कारण हो सकती है, जैसे बीमारी में मर जाना,एक्सीडेंट से मृत्यु होना, फाँसी लगाना, व मृत्यु के अनेक कारण भी हो सकते हैं। मौत का तरीका कुछ भी हो लेकिन मौत के वक्त भी शरीर में कई बदलाव होते हैं। मरते समय इंसान का दिल धड़कना बंद कर देता है और इंसान तेजी से सांसें लेना शुरू कर देता है।

खून का दौड़ना बंद हो जाता है जिससे कान ठंडे हो जाते हैं। खून में एसिडिटी बढ़ जाती है और गले में कफ जमा हो जाता है जिससे सांस लेते हुए खड़-खड़ जैसी आवाज आने लगती है। फिर फेफड़े और दिमाग भी काम करना बंद कर देते हैं। मौत होने के बाद शरीर खुद फुलने लगता है इतना ही नहीं मृत शरीर में कुछ ऐसे सूक्ष्म जीव होते हैं जो मरने के बाद भी हमारे शरीर में जीवित रहते हैं, इन जीवों को पैरासाइटिक भी कहा जाता है।

जो कि हमारे शरीर में भोजन को पचाने का काम करते हैं, मौत के बाद भी ये आंतों में जीवित रहते हैं और अपना काम करते रहते हैं। इस वजह से शरीर में गैस बनती है और मौत के बाद शरीर फूलने भी लगता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारे शरीर में अनेक कोशिकाएं होती है जो इंसान के मरने के बाद भी कुछ दिनों तक जीवित रह सकती है ।

First Updated : Thursday, 22 December 2022
Topics :