IPL इतिहास के पांच सर्वश्रेष्ठ मुकाबले, एक में क्रिस गेल ने किया कमाल तो दूसरे में दर्शक बोले- 'माही मार रहा है'

IPL 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) का 16वां संस्करण 31 मार्च से शुरू हो रहा है। IPL का खिताब जीतने के लिए 10 टीमें आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगी। IPL के इतिहास में कुछ बेहद रोमांचक मुकाबले हुए हैं, उन मुकाबलों देखने के बाद दर्शक भी हैरान रह गए थे

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) का 16वां संस्करण 31 मार्च से शुरू हो रहा है। IPL का खिताब जीतने के लिए 10 टीमें आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगी। IPL के इतिहास में कुछ बेहद रोमांचक मुकाबले हुए हैं, उन मुकाबलों देखने के बाद दर्शक भी हैरान रह गए थे। आज हम उन शीर्ष 5 मुकाबलों पर नजर डालेंगे जिन मुकाबलों ने सब को हैरान और रोमांचित कर दिया था।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (IPL 2008) -

IPL के शुरुआती सीजन में ब्रेंडन मैकुलम ने आतिशी बल्लेबाजी की थी। मैकुलम ने 158 रन के नाबाद प्रदर्शन में, 13 छक्के और 10 चौके के साथ टी20 पारियों में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत रन बनाने का पिछला विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया था। कैमरून व्हाइट के नाम यह रिकॉर्ड था, कैमरून ने 141 रन नाबाद (साल 2006) बनाए थे।

इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर कुल 222 रन बनाए। जिसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर केवल 15.1 ओवर में महज 82 रन पर ढेर गई थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 140 रनों के विशाल अंतर से हराया था।

किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (IPL 2010) -

टी-20 फॉर्मेट में 'फिनिशर' के रूप में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शानदार और दमदार प्रदर्शन से नाम कमाया है। धोनी ने इसका एक नमूना 2010 के IPL सीजन में दिखाया था। चेन्नई सुपर किंग्स को IPL के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत की जरूरत थी। किंग्स इलेवन पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुक्सान पर 192 का स्कोर बनाया था।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स 4 ओवर के बाद 27-2 से उबरने का प्रयास कर रही थी। अंतिम ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे और इरफान पठान के हाथ में गेंदबाजी थी, लेकिन धोनी ने पहली 4 गेंदों 18 रन बनाए। इस मुकाबले में धोनी ने 29 गेंदों पर नाबाद 54 रन की शानदार पारी खेली और चेन्नई सुपर किंग्स को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (IPL 2011) -

IPL 2011 का 70वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच IPL इतिहास के सबसे यादगार मुकाबलों में से एक माना जाता है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर कुल 175 रन बनाए।

जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मुकाबले के अंतिम ओवर में दर्शकों को लगा कि मुंबई इंडियंस नहीं जीत पाएगी, क्योंकि मुंबई इंडियंस को आखिरी के 2.3 ओवर में 40 रन चाहिए थे। लेकिन जेम्स फ्रैंकलिन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को जीत दिलाई थी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पुणे वॉरियर्स सुपरजायंट्स (IPL 2013) -

IPL इतिहास के सर्वश्रेष्ठ मुकाबलों की इस सूची में चौथे नंबर पर एकतरफा मुकाबला दर्ज है। इस मुकाबले में क्रिस गेल ने एक अविश्वसनीय पारी खेलते हुए, व्यक्तिगत हाई स्कोर सबसे तेज शतक और एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का नया IPL रिकॉर्ड बनाया। क्रिस गेल ने 66 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 175 रन बनाए।

पुणे वॉरियर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 263 रन का एक विशाल स्कोर बनाया। जिसके जवाब में पुणे वॉरियर्स निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर महज 133 रन ही बना पाई।

मुंबई इंडियंस बनाम पुणे वॉरियर्स सुपरजायंट्स (IPL 2017) -

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम मुंबई इंडियंस का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का इतिहास रहा है। पुणे वॉरियर्स सुपरजायंट्स के खिलाफ (साल 2017) फाइनल में मुंबई इंडियंस एक समय 79- 7 से पिछड़ने के बाद ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस का टूर्नामेंट खत्म हो गया है।

मगर क्रुणाल पांड्या और मिचेल जॉनसन की तूफानी बल्लेबाजी ने मुंबई इंडियंस को 20 ओवरों के बाद 129 रनों के ज्यादा सम्मानजनक स्कोर में पहुंचा दिया। मुंबई इंडियंस ने इस कम स्कोर को सफलता पूर्वक न सिर्फ डिफेंड किया बल्कि 1 रन से फाइनल भी जीता। अंतिम ओवर में मिचेल जॉनसन ने सुपरजायंट्स को 7 रन भी नहीं बनाने दिए थे।

calender
21 March 2023, 03:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो