IPL 2023: होली से पहले मैदान पर लौटे MS DHONI, नेट्स पर किया जमकर अभ्यास

31 मार्च से आईपीएल सीजन-16 का आगाज होने जा रहा है पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स और हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। जिसके लिए सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने बल्ला थाम लिया है। होली से पहले धोनी अब मैदान पर लौट गए है इस दौरान उन्होंने नेट्स पर जमकर अभ्यास किया।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

IPL 2023: 31 मार्च से आईपीएल सीजन-16 का आगाज होने जा रहा है पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स और हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। जिसके लिए सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने बल्ला थाम लिया है। होली से पहले धोनी अब मैदान पर लौट गए है इस दौरान उन्होंने नेट्स पर जमकर अभ्यास किया। बता दें, नए सीजन के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपना प्रैक्टिस कैंप चेन्नई में शुरू कर दिया है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ कई अन्य खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान सभी का ध्यान महेंद्र सिंह धोनी पर था जिनको नेट्स पर जमकर चौके और छक्के लगाते हुए देखा गया। जब भी धोनी प्रैक्टिस के लिए मैदान पर आते है तो मैदान के बाहर उनके फैंस का जमावड़ा लग जाता है। धोनी की फैन फॉलोइंग भी काफी है ऐसे में उनके फैंस धोनी को मैदान पर बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हुए देखना चाहते है। वहीं चेन्नई ने अपना प्रैक्टिस कैंप चेपॉक के स्टेडियम में लगाया है ऐसे में जब भी धोनी मैदान पर अभ्यास करने आते है तो मैदान के बाहर और अंदर फैंस की काफी भीड़ देखने को मिलती है।

 

वहीं धोनी का प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो मैदान में अंदर बैठे किसी फैंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी चौके-छक्के और बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हुए दिखाई दे रहे है प्रैक्टिस सेशन के दौरान धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का जमकर मनोरंजन किया।

बता दें, आईपीएल का पिछला सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बेहद खराब रहा था पिछले सीजन के शुरुआती मैचों में चेन्नई की कप्तानी रवींद्र जडेजा के हाथों में थी और सीएसके को शुरुआती मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा उसके बाद फिर से धोनी के हाथों में कप्तानी सौंपी गई थी अब एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा। बता दें, महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था अब उम्मीद लगाई जा रही है कि यह उनका आखिरी आईपीएल होगा।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag