विराट, सूर्यकुमार और हार्दिक को मिली ICC 2022 बेस्ट T20 टीम में जगह

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने आज अपनी साल 2022 की बेस्ट टी20 टीम को घोषित कर दिया है। आईसीसी की साल 2022 की बेस्ट टी20 टीम में तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। जिनमे विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या का नाम शामिल है।

calender

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने आज अपनी साल 2022 की बेस्ट टी20 टीम को घोषित कर दिया है। आईसीसी की साल 2022 की बेस्ट टी20 टीम में तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। जिनमे विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या का नाम शामिल है। बता दें, आईसीसी की बेस्ट टी20 टीम में तीन भारतीय, दो पाकिस्तान, इंग्लैंड के दो, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और आयरलैंड के एक-एक खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं इस टीम का कप्तान जोश बटलर को बनाया गया है।

इस टीम में आईसीसी उन खिलाड़ियों को शामिल करती है जिन्होंने पूरे साल बेहतरीन प्रदर्शन किया हो। वहीं साल 2022 तो विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के लिए काफी शानदार रहा है। सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में अपने टी20 करियर की सबसे सर्वश्रेष्ठ यानी पहली रैंक हासिल की है। इसी साल सूर्यकुमार टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। साल 2022 में सूर्यकुमार ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन पारियां खेली।

वहीं विराट कोहली ने तो साल 2022 में सबका दिल जीता। एशिया कप के दौरान विराट ने करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद कोई इंटरनेशनल शतक लगाया। एशिया कप में विराट ने पांच मैच खेले जिसमें उन्होंने 122 रनों की पारी के साथ 276 रन बनाए थे और साल 2022 के एशिया कप में विराट दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। इसके अलावा टी20 विश्व कप 2022 में भी विराट का जलवा कायम रहा। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टूर्नामेंट के पहले ही मैच में विराट ने नाबाद 82 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी।

विराट ने इस मैच में अकेले दम पर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। टी20 विश्व कप 2022 में विराट कोहली 296 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। हालांकि इस बार आईसीसी 2022 बेस्ट टी20 टीम में आयरलैंड के सिकंदर रजा और आयरलैंड के जोश लिटिल ने भी जगह बनाई है। साल 2022 में इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। जिसके बाद अब ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में भी खेलते हुए दिखाई देंगे।

First Updated : Monday, 23 January 2023