21 साल से फरार अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

दक्षिण पश्चिम जिले के आरके पुरम थाना पुलिस ने 21 साल से फरार अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तम सिंह निवासी रुद्र प्रयाग, उत्तराखंड के रूप में हुई है।

calender

रिपोर्ट। पंकज राय

नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम जिले के आरके पुरम थाना पुलिस ने 21 साल से फरार अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तम सिंह निवासी रुद्र प्रयाग, उत्तराखंड के रूप में हुई है।

दक्षिण पश्चिम जिले डीसीपी मनोज सी ने बताया कि घोषित अपराधियों के लंबित मामलों को ध्यान में रखते हुए थाना आरके पुरम पुलिस टीम ने जो अपराधी कानून की प्रक्रिया से बच हुए हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस 

ने बताया कि इसी प्रक्रिया के तहत पुलिस टीम ने 21 साल से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचना उत्तम सिंह निवासी रुद्र प्रयाग, उत्तराखंड के रूप में हुई। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

First Updated : Tuesday, 29 November 2022