दिल्ली के बाद अब पंजाब में घमासान, आप ने भाजपा और कांग्रेस पर लगाया सांठगांठ का आरोप

दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी सियासी घमासान शुरू हो गया है। दोनो राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार है। और आप सरकार लगातार बीजेपी पर आपरेशन लोटस को अंजाम देने की कोशिश का आरोप लगा रही है। अब बीजेपी के साथ-साथ विपक्षी दल कांग्रेस पर भी जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया है।

calender

दरअसल, भगवंत मान सरकार के विश्वास प्रस्ताव के लिए बुलाए गए विधानसभा सत्र को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित द्वारा रद्द कर दिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट में कहा गया कि देश में संविधान और क़ानून का शासन है। सरकारें जनता के बहुमत से बनती व चलती हैं, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस साथ मिलकर पंजाब के मत का अपमान कर रहे हैं। यह सच्चाई पंजाब और पूरे देश के सामने आ गई है।

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने का फैसला वापस लिए जाने के विरोध में गुरूवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप विधायकों ने विधानसभा से राजभवन तक शांति मार्च निकाला। इस दौरान विधायकों ने लोकतंत्र की हत्या बंद करो, ऑपरेशन लोटस मुर्दाबाद के नारे लगाए।

इस बीच आप पार्टी ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर एक साथ मिले होने और राज्य में विधानसभा का विशेष सत्र नहीं होने देने के लिए मिलकर काम करने का आरोप लगाया।

First Updated : Thursday, 22 September 2022