score Card

आगर-मालवा: भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज ग्यारहवां दिन, राहुल गांधी सुसनेर की ओर बढ़े

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्य प्रदेश में ग्यारहवां दिन है। यात्रा ने शनिवार सुबह आगर-मालवा से होते हुए सुसनेर विधानसभा में प्रवेश कर लिया है। यात्रा में आज कम्प्यूटर बाबा भी शामिल हो गए हैं।

मध्य प्रदेश। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्य प्रदेश में ग्यारहवां दिन है। यात्रा ने शनिवार सुबह आगर-मालवा से होते हुए सुसनेर विधानसभा में प्रवेश कर लिया है। यात्रा में आज कम्प्यूटर बाबा भी शामिल हो गए हैं।

 

आपको बता दें आमला चौराहे पर मंत्रोच्चार के साथ राहुल गांधी सहित सभी का स्वागत किया गया। भारत जोड़ो यात्रा का राजगढ़ टीम के द्वारा बजरंग रेस्टोरेंट पर स्वागत व ट्री ब्रेक करवाया गया। फिर इसके बाद ये कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह चौहान के फार्म हाउस पर पहुंचेगी जहां पर करीब 6 घंटे का विश्राम होगा।

 

भारत जोड़ो यात्रा शाम 4 बजे सुसनेर त्रिमूर्ति से प्रारंभ होगी जो लालाखेड़ी जोड़ पहुंचेगी, जहां पर रात्रि का विश्राम होगा। यात्रा में लगभग 3 से 4 हजार की संख्या में लोग शामिल हैं। यात्रा और राहुल गांधी को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ लगी हुई है।

 

calender
03 December 2022, 10:55 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag