9 दिसंबर को जंतर मंतर पर जुटेंगे अखिल भारतीय किसान कांग्रेस

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 09 दिसंबर को अखिल भारतीय किसान जंतर-मंतर पर एक साथ होकर केन्द्र सरकार के किसान विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे। सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि उन्होंने इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भी आमंत्रित किया है।

calender

रिपोर्ट। मुस्कान

नई दिल्ली। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 09 दिसंबर को अखिल भारतीय किसान जंतर-मंतर पर एक साथ होकर केन्द्र सरकार के किसान विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे। सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि उन्होंने इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भी आमंत्रित किया है।

सुखपाल खैर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है। सरकार ने एमएसपी को लेकर कोई ठोस कदम अभी तक नहीं उठाया है। जिसके कारण देशभर के किसान आक्रोशित हैं और 9 दिसंबर को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के नेतृत्व में किसान एक बार फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।

खैरा ने कहा कि वर्तमान में किसान, मजदूर,नवजवान सभी परेशान हैं। पिछले आठ सालों में किसानों के हित में केन्द्र सरकार ने कोई काम नहीं किया है। पिछले साल हुए किसान आंदोलन को भी केन्द्र सरकार ने हरसंभव कुचलने की कोशिश की। किसान आंदोलन के दौरान केन्द्र सरकार ने जितने वादे किए थे सभी को भूल चुकी है।

खैरा ने कहा कि एमएसपी को लेकर बनी कमेटी में सरकार ने अपने लोगों को भरा है। इसमें किसानों का प्रतिनिधित्व नहीं है।

First Updated : Tuesday, 06 December 2022