चंडीगढ़ः आप बीजेपी आमने सामने, हरियाणा भाजपा नए विधानसभा की तैयारियों में जुटी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान काफी लंबे समय से गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त रहे है। वहीं, दूसरी तरफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ में अलग विधानसभा भवन की तैयारियों को पूरा करने में लगी हुई है।

calender

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान काफी लंबे समय से गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त रहे है। वहीं, दूसरी तरफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ में अलग विधानसभा भवन की तैयारियों को पूरा करने में लगी हुई है।

इससे पहले बीते शनिवार को सीएम मनोहर लाल खट्‌टर श्री हरिमंदिर साहिब दर्शन करने पहंचे थे। जहां पर उन्होंने चंडीगढ़ में अलग विधानसभा भवन निर्माण की जरूरत को बताया और इसे बनाने की बात को उजागर किया।

इसके बाद हरियाणा सरकार की इस मांग का पंजाब के विपक्षी दलों ने विरोध किया। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वीडियो बनाकर इसका विरोध किया। इसके साथ ही पंजाब गवर्नर बीएल पुरोहित को इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा है। फिलहाल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस संबंध में कोई बातचीत नहीं की है।

पंजाब कांग्रेस के विधायक प्रताप सिंह बाजवा कई बार चंडीगढ़ पंजाब को सौंपे जाने की बात कहते रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि भगवंत मान सरकार इस मुद्दे को केंद्र के सामने उठाए। इसके अलावा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी कह चुके हैं कि चंडीगढ़ पंजाब के कई गांवों की जमीन पर बना है और तभी से इस पर पंजाब का अधिकार है।

वहीं इस मुद्दे पर विपक्षी दलों ने पंजाब सरकार से सर्वदलीय बैठक करने की अपील की है। उन्होंने गुजरात चुनाव के बाद चंडीगढ़ के मुद्दे का स्थायी तौर पर हल निकालने की बात कही गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के गुजरात चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे है। वहीं, दूसरी तरफ हरियाणा भाजपा चंडीगढ़ में अलग विधानसभा भवन की तैयारियों को पूरा करने में लगी है।

First Updated : Sunday, 04 December 2022