छत्तीसगढ़: रायगढ़ का पहला मिलेट्स कैफे जानिए क्या है इसकी खासियत, पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए साल 2023 के पहले एपिसोड को संबोधित किया। पीएम मोदी ने मन की बात में शुरू हुए प्रदेश के पहले मिलेट्स कैफे की भी चर्चा की। स्वाद के साथ सेहत की कॉम्बो डील रायगढ़ वासियों को अब मिली है

calender

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए साल 2023 के पहले एपिसोड को संबोधित किया। पीएम मोदी ने मन की बात में शुरू हुए प्रदेश के पहले मिलेट्स कैफे की भी चर्चा की। स्वाद के साथ सेहत की कॉम्बो डील रायगढ़ वासियों को अब मिली है।

बता दें कि यहां जिला प्रशासन की पहल और सहयोग से प्रदेश का पहला मिलेट्स कैफे शुरू किया गया है। कलेक्टर भीम सिंह ने कैफे का शुभारंभ आज फीता काटकर किया। इस मिलेट्स कैफे की खासियत कोदो और रागी जैसे अनाजों से मिलने वाले लजीज पकवान हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ डॉ. रवि मित्तल भी मौजूद रहे।

बता दें कि नटवर स्कूल के पास सी-मार्ट के बगल में शुरू हुए इस कैफे में रागी से बने पास्ता, नूडल, पकोड़े, मंचूरियन, चीला, इडली, पिज्जा, समोसे, डोसा, और कोदो से बनी बिरयानी के साथ-साथ सैंडविच, बर्गर, शेक्स का स्वाद लेने का अवसर लोगों को मिलेगा।

बता दें कि कलेक्टर भीम सिंह ने इस मौके पर संचालनकर्ता महिला समूह को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कई पीढिय़ों से रागी, कोदो जैसे अनाज हमारे आहार का प्रमुख हिस्सा हुआ करते थे। किंतु आज इनका उपयोग एकदम सीमित हो गया है।

उन्होंने कहा कि ये अनाज हमारे सेहत के लिए जरूरी बहुत से पोषक तत्वों से युक्त होते हैं। लोगों को इस कैफे में इन अनाजों से तैयार व्यंजन के रूप में सेहतमंद विकल्प मिलेंगे। इस मौके पर नीरजा कुद्रीमोती स्टेट कोऑर्डिनेटर, टी.के. जाटवर जिला महिला बाल विकास अधिकारी, सहित महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और महिला समूह की सदस्य उपस्थित रहे।

मिलेगा महिला उद्यमिता को बढ़ावा -

बता दें कि इस कैफे की शुरुआत जिला प्रशासन की पहल और सहयोग से हुआ है। विकास संघ महिला समूह द्वारा इसका संचालन किया जाएगा। वहीं इसमें तकनीकी सहयोग महिला बाल विकास विभाग और ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन के द्वारा दिया जा रहा है। पहली बार छत्तीसगढ़ में महिला स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए महिला समूहों के लिए मिलेट्स आधारित कैफे की शुरुआत की गई है।

First Updated : Sunday, 29 January 2023