दिल्ली: कल तक नहीं मिलेगी दिल्लीवासियों को बारिश से राहत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

शनिवार की शाम मौसम विभाग ने मौसम की ताजा जानकारी दी। मौसम वैज्ञानिक आर के जेनामनी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के सभी 12 स्टेशनों पर आज बारिश हुई और यह कल शाम तक जारी रहने की संभावना है।

Suman Saurabh
Suman Saurabh

नई दिल्ली: शनिवार की शाम मौसम विभाग ने मौसम की ताजा जानकारी दी है। मौसम वैज्ञानिक आर के जेनामनी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के सभी 12 स्टेशनों पर आज बारिश हुई और यह कल शाम तक जारी रहने की संभावना है। उन्होंने मौसम साफ होने की उम्मीद 10 अक्टूबर तक बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 8 और 9 अक्टूबर को उत्तराखंड, पश्चिम यूपी, पूर्वी यूपी, पूर्वी राजस्थान और आज पश्चिम एमपी और गुजरात के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि आज दिल्ली और इससे सटे इलाके में दिनभर झमाझम बारिश देखने को मिली। दो-चार घंटे की लगातार बारिश के बाद लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। दिल्ली के कई जगहों पर जल-जमाव जैसे परिस्थिति देखने को मिली। लगातार बारिश के कारण लोगों को बाहर निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि ताजा अपडेट के बाद यह कह सकते है कि ऐसी स्थिति का सामना एक- दो और दिनों तक करना पड़ सकता है।

calender
08 October 2022, 06:41 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो