खंडवा में लव जिहाद के चक्कर में युवती की मौत, जानें क्या था मामला?
खंडवा में एक युवती ने आत्महत्या कर ली है जिसके बाद से जमकर हंगामा हो रहा है. परिजनों ने शव रखकर जाम लगा कर हंगामा कर रहे है. पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है. परिजनों का आरोप है कि मुस्लिम युवक अरबाज ने उसे अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर सगाई तोड़ने, धर्म परिवर्तन की धमकी और खुद से शादी करने का दबाव बनाया. मानसिक तनाव में युवती ने कीटनाशक निगल लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों ने शव सड़क पर रखकर थाने का घेराव किया, चक्काजाम किया और बजरंग दल ने भी पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की. पुलिस ने अरबाज के खिलाफ धारा 306, मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2021 और एससी-एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.


